
बिना गारंटी के कारोबार के लिए ऋण बहुत बड़ा फैंसला : विनीत जैन
योजना उद्यमियों के लिए किसी वरदान से कम नहीं
– हर्ष भारद्वाज –
नई दिल्ली ,ट्रिपल इंजन सरकार लगातार विभिन्न वर्गो के लिए लाभकारी योजनाएं बना रही है इन योजनाओं से दिल्ली के लाखों लोगो लाभ मिल रहा है | यह कहना है भारतीय जनता पार्टी शाहदरा जिले के मीडिया संयोजक तथा व्यापारी नेता विनीत जैन का | विनीत जैन कहते है ट्रिपल इंजन की सरकार नें अपने एक साल से भी कम शासन में अनेक ऐसी योजनाएं बनाई है जिनसे जनता को सीधा फायदा पहुंच रहा है | विनीत जैन कहते है इसी कड़ी के तहत दिल्ली सरकार ने छोटे और सूक्ष्म उद्यमियों के लिए एक ऐतिहासिक कदम उठाया है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की उपस्थिति में मंगलवार को दिल्ली सचिवालय में दिल्ली सरकार और सीजीटीएमएसई के बीच दिल्ली क्रेडिट गारंटी स्कीम के लिए एमओयू पर हस्ताक्षर किए गए। इस योजना का मुख्य उद्देश्य छोटे कारोबारियों को बैंक से ऋण लेने में आने वाली सबसे बड़ी बाधा, यानी गारंटी या सिक्योरिटी, को खत्म करना है।

विनीत जैन कहते हैं इस योजना के तहत दिल्ली के उद्यमी अब बिना किसी गारंटी के 10 करोड़ रुपये तक का ऋण ले सकेंगे। उन्होंने कहा कि यह पहल न केवल उद्यमियों को पूंजी मुहैया कराएगी बल्कि बैंकों के लिए भी जोखिम कम करेगी, जिससे बैंक निर्भीक होकर छोटे व्यवसायों को लोन प्रदान कर सकेंगे। विनीत जैन कहते हैं योजना के तहत दिल्ली क्रेडिट गारंटी स्कीम के तहत उद्यमियों द्वारा लिए गए ऋण की 75 से 90 प्रतिशत राशि सीजीटीएमएसई कवर करेगा, जबकि शेष 5 से 20 प्रतिशत राशि दिल्ली सरकार की तरफ से सुरक्षित रहेगी।
इसका मतलब है कि बैंकों के लिए जोखिम केवल 5 प्रतिशत रहेगा, जिससे छोटे कारोबारियों को ऋण लेना आसान होगा। विनीत जैन कहते हैं स योजना में मैन्युफैक्चरिंग, सेवा, खुदरा, शिक्षा और प्रशिक्षण संस्थान सहित विभिन्न क्षेत्रों के कारोबार शामिल हैं। सरकार ने इसके लिए 50 करोड़ रुपये का विशेष फंड बनाया है। इससे बैंक लगभग 2,500 करोड़ रुपये तक के ऋण वितरित कर सकेंगे |
आवश्यकतानुसार इस फंड की राशि बढ़ाई जाएगी। योजना के तहत 2 करोड़ रुपये के निवेश से 100 करोड़ रुपये तक का ऋण संभव होगा। साथ ही 10 प्रतिशत की नान-परफार्मिंग एसेट (एनपीए) सीमा तय की गई है, ताकि सरकार पर वित्तीय जोखिम सीमित रहे। शुरुआत में एक लाख लोगों को इस योजना का लाभ देने का लक्ष्य रखा गया है, लेकिन लाभार्थियों की संख्या के लिए कोई पाबंदी या ऊपरी सीमा नहीं है। विनीत जैन कहते हैं दिल्ली का कोई भी छोटा कारोबारी जो योजना की शर्तें पूरी करेगा, उसे दिल्ली सरकार की गारंटी पर ऋण प्रदान किया जाएगा। महिला उद्यमियों को विशेष सहायता दी जाएगी। विनीत जैन कहते हैं यह योजना उद्यमियों के लिए किसी वरदान से कम नहीं हैं |





