Home दिल्ली-एनसीआर निगम के स्थाई एवं अस्थाई कर्मियों के परिवारों को निशुल्क गैस कनेक्शन...

निगम के स्थाई एवं अस्थाई कर्मियों के परिवारों को निशुल्क गैस कनेक्शन वितरित किये : संदीप कपूर  

0
94
संदीप कपूर  
निगम के स्थाई एवं अस्थाई कर्मियों के परिवारों को निशुल्क गैस कनेक्शन वितरित किये : संदीप कपूर  

निगम के स्थाई एवं अस्थाई कर्मियों के परिवारों को निशुल्क गैस कनेक्शन वितरित किये : संदीप कपूर  

केन्द्रीय राज्य मंत्री राज भूषण चौधरी , वीरेन्द्र सचदेवा ,सरदार राजा इकबाल सिंह रहे मौजूद

नई दिल्ली ( सी.पी.एन.न्यूज़ ) :  दिल्ली नगर निगम  मुख्यालय सिविक सेंटर में शुक्रवार को प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के अंतर्गत दिल्ली नगर निगम द्वारा एक विशेष वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. राज भूषण चौधरी और दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने  महापौर राजा इकबाल सिंह की उपस्थिति में नगर निगम के कर्मचारियों को 251 निःशुल्क गैस चूल्हा और एलपीजी सिलेंडर प्रदान किए।

इस मौके पर उप महापौर  जयभगवान यादव, स्थायी समिति की अध्यक्षा  सत्या शर्मा एवं उपमहापौर  जयभगवान यादव, पर्यावरण प्रबंधन कमेटी के चेयरमैन संदीप कपूर, शिक्षा समिति दिल्ली नगर निगम के अध्यक्ष  योगेश वर्मा, पूर्व महापौर अवतार सिंह, प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के संयोजक  राकेश प्रजापति सहित अन्य पदाधिकारी और सैकड़ों की संख्या में लाभार्थी उपस्थित थे।  डॉ. राज भूषण चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना महिलाओं के स्वास्थ्य में सुधार के साथ-साथ उनके सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।

उन्होंने कहा कि यह योजना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में किसानों, मजदूरों और गरीब वर्ग के हित में किए जा रहे कार्यों को दर्शाती है। दिल्ली भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि बीते बारह वर्षों में देश ने व्यापक परिवर्तन देखा है। प्रधानमंत्री मोदी ने महिलाओं की पीड़ा को समझते हुए स्वच्छ ईंधन जैसी योजनाएं लागू कीं, जिससे आज महिलाओं को रसोई में किसी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ता। उन्होंने कहा कि प्रदूषण मुक्त दिल्ली के मुहिम में प्रधानमंत्री उज्जवला योजना का एक बड़ा योगदान है।

महापौर राजा इकबाल सिंह ने जानकारी दी कि प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत नगर निगम के 251 कर्मचारियों को गैस सिलेंडर उपलब्ध कराए गए हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में नगर निगम दिल्ली की महिलाओं को इस योजना से लाभान्वित करने के लिए निरंतर कार्य कर रहा है। कार्यक्रम के संयोजक संदीप कपूर एवं  योगेश वर्मा ने कहा कि आज उज्ज्वला योजना के कारण महिलाओं का स्वास्थ्य सुधरा है, समय की बचत हुई है और उनका जीवन अधिक सुरक्षित एवं सम्मानजनक बना है। यह योजना भाजपा सरकार की गरीब और वंचित वर्ग के प्रति संवेदनशीलता को दर्शाती है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ज़मीन पर उतरकर जनकल्याण के कार्य कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here