सत्य के साथ • आपके साथगुरुवार, 12 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Diwali Cleanliness Drive: दीपावली के बाद सड़कों पर फैली गंदगी तेजी से साफ कराई : संदीप कपूरYamuna River Cruise: यमुना में क्रूज चलने से पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा, कारोबार बढ़ेगा और रोजगार के नए अवसर भी मिलेंगे : प्रवीण निमेषDelhi Air Pollution: दिल्ली की हवा हुई जहरीली, सांस लेना भी हुआ मुश्किल : हाजी जरीफRampur Murder: 2008 CRPF कैंप हमले के दोषी मोहम्मद शरीफ की गोली मारकर हत्या, बाइक सवार हमलावरों ने बेटे के सामने बरसाईं गोलियांMurder Case: दिल्ली में पत्नी से कथित अवैध संबंधों के शक में हत्या, प्रसाद नगर पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तारBhopal Molestation Case: भोपाल में राह चलती युवतियों से अश्लील हरकत करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 50 CCTV कैमरे खंगालकर पुलिस ने 48 घंटे में दबोचाRiver Tourism: दिल्ली में शुरू हुई ‘नमो यमुना क्रूज सफारी’, CM रेखा गुप्ता ने किया उद्घाटन, छठ से पहले दिल्लीवासियों को मिला बड़ा तोहफाUP BJP Ticket Distribution: यूपी में भाजपा 50 से अधिक विधायकों के काट सकती है टिकट, 40 फीसदी तक पुराने चेहरों को बदलने की तैयारी

राजस्थान प्रकोष्ठ भाजपा द्वारा मकर संक्रांति महोत्सव का भव्य आयोजन :सीए श्रीराम अटल

3 मिनट पढ़ें
सीए श्रीराम अटल

राजस्थान प्रकोष्ठ भाजपा द्वारा मकर संक्रांति महोत्सव का भव्य आयोजन :सीए श्रीराम अटल

Advertisement

राजस्थान प्रकोष्ठ भाजपा द्वारा मकर संक्रांति महोत्सव का भव्य आयोजन :सीए श्रीराम अटल

नई दिल्ली ( सी.पी.एन.न्यूज़ ) : राजस्थान प्रकोष्ठ, भाजपा दिल्ली प्रदेश द्वारा भव्य मकर संक्रांति महोत्सव का आयोजन गरिमामयी वातावरण में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस अवसर पर राजस्थानी लोक संस्कृति, कला, परंपरा एवं विरासत की मनोहारी झलक देखने को मिली। कार्यक्रम स्थल पर पारंपरिक एवं स्वादिष्ट राजस्थानी भोजन की समुचित व्यवस्था रही, जिसमें विशेष रूप से हल्दी की सब्जी सभी के आकर्षण का केंद्र रही।

सेवा और पुण्य की भावना को साकार करते हुए संयोजक सीए श्रीराम अटल के नेतृत्व में राजस्थान प्रकोष्ठ द्वारा विद्या भारती से संबद्ध 14 विद्यालयों को जरूरत के अनुसार व्हीलचेयर का वितरण किया गया, जो सामाजिक सरोकार और संवेदनशीलता का प्रेरणादायक उदाहरण है। मुख्य अतिथि केंद्रीय कानून एवं संसदीय कार्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल रहे। उनके आगमन से समस्त राजस्थान प्रवासियों में विशेष उत्साह एवं ऊर्जा का संचार हुआ। कार्यक्रम में श्याम जाजू, पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, अशोक ठाकुर, प्रभारी सर्व प्रकोष्ठ, अशोक गोयल, विधायक अजय महावर, जयप्रकाश (जेपी), पूर्व महापौर, अरविंद गर्ग, जिला अध्यक्ष, डॉ. अनिल गुप्ता, प्रदेश प्रवक्ता, भाजपा, संदीप कपूर, पार्षद, राजीव गुगलानी तथा स्वाति गुप्ता, डायरेक्टर, एसबीआई भी गरिमामयी रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम में राजस्थानी गौरव एवं प्रतिष्ठित व्यक्तित्वों की उपस्थिति विशेष रूप से उल्लेखनीय रही।

Advertisement

इनमें कन्हैया लाल जैन, डॉ. विकास मालू, राहुल धानुका, राजेंद्र चमड़िया, शुभकरण बोथरा, नवरत्न अग्रवाल, राधाकृष्ण करनानी , सुखराज सेठिया, सतीश माहेश्वरी, बजरंग बोथरा, महामंत्री संदीप जालान तथा जोधराज बैद की गरिमामयी उपस्थिति रही। इसके पश्चात राजस्थान प्रकोष्ठ, भाजपा दिल्ली प्रदेश के संयोजक सीए श्रीराम अटल ने अपने संबोधन में कहा कि यह कार्यक्रम दूसरी बार आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने कहा राजस्थानी जहाँ भी जाता है, अपनी संस्कृति, सभ्यता, खान-पान और भाषा को साथ लेकर जाता है। राजस्थानी के दिल में दिल्ली की आत्मा बसती है, लेकिन उस आत्मा की जड़ों में राजस्थान की चेतना सदा जीवित रहती है।

राजस्थानी समाज सामाजिक, धार्मिक, व्यापारिक एवं राजनीतिक—हर क्षेत्र में सदैव अग्रणी रहा है और सेवा कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लेता है। राजस्थान प्रकोष्ठ का उद्देश्य दिल्ली में ऐसे सभी सकारात्मक और सेवा भाव से कार्य करने वाले राजस्थानी बंधुओं को एकजुट रखना है।” इस अवसर पर मुरलीधर रवि अग्रवाल, हर्ष जिंद घर सहित राजस्थान की विभिन्न सामाजिक एवं धार्मिक संस्थाओं के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। राजस्थानी गायक महावीर साँखला ने अपने भजनों एवं लोकगीतों से समूचे पंडाल को झूमने पर मजबूर कर दिया। कार्यक्रम का आकर्षण बीकानेर से पधारे गिरधर व्यास रहे, जो अपनी 40 फुट लंबी मूछों के लिए विख्यात हैं। उपस्थित लोगों ने उनके साथ सेल्फी लेकर इस क्षण को यादगार बनाया।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *