Home मैं भी रिपोर्टर जन विश्वास विधेयक पारित होने से मिलेगा लाखों लोगो को लाभ :...

जन विश्वास विधेयक पारित होने से मिलेगा लाखों लोगो को लाभ : दर्शन सिंह

0
108
दर्शन सिंह
जन विश्वास विधेयक पारित होने से मिलेगा लाखों लोगो को लाभ : दर्शन सिंह

जन विश्वास विधेयक पारित होने से मिलेगा लाखों लोगो को लाभ : दर्शन सिंह

नई दिल्ली (सी.पी.एन.न्यूज़ ) : राजधानी दिल्ली की ट्रिपल इंजन सरकार जनता के हित में लगातार काम कर रही है | भले ही कानून में संसोधन करना पड़े | यह कहना है भारतीय जनता पार्टी नवीन शाहदरा जिले के पूर्व उपाध्यक्ष दर्शन सिंह का | दर्शन सिंह कहते हैं गत दिनों दिल्ली विधान सभा जो जन विश्वास विधेक पारित किया है उससे दिल्ली के लाखों लोगो लाभान्वित होंगे | दर्शन सिंह कहते हैं छोटी गलतियों पर लोगों को जेल भेजने से रोकने के लिए दिल्ली विधानसभा ने जन विश्वास विधेयक को पारित कर दिया है।

दिल्ली सरकार ने पिछले दिनों इसे मंजूरी दी थी। जल व पीडब्ल्यूडी मंत्री प्रवेश वर्मा ने विधेयक पेश किया, जिसे ध्वनिमत से पारित कर दिया गया। अब इसे उपराज्यपाल के पास भेजा जाएगा। दर्शन सिंह कहते हैं यह नियम बनने से लोगो के समय में तो बचत होगी ही साथ ही दिल्ली जन विश्वास विधेयक का उद्देश्य आम लोगों और छोटे कारोबारियों को अनावश्यक कानूनी परेशानियों से राहत देना है। अभी रजिस्ट्रेशन से जुड़ी गलती, रिकाॅर्ड में कमी, तकनीकी त्रुटि या नियमों का मामूली उल्लंघन, आपराधिक श्रेणी में आते हैं। इन मामलों में जेल तक की नौबत आ जाती है जिससे व्यापारी और श्रमिक वर्ग मानसिक और आर्थिक रूप से परेशान होता है।

नया कानून लागू होने के बाद 8 श्रेणियों के मामलों में सजा की जगह सिर्फ चेतावनी या जुर्माना लगाया जाएगा। इससे छोटे दुकानदार, स्टार्टअप, फैक्ट्री मालिक और श्रमिक बिना किसी डर के नियमों का पालन करते हुए अपना कारोबार कर सकेंगे। दर्शन सिंह कहते हैं सरकारी दफ्तरों के चक्कर, अदालतों की तारीख पर तारीख और मामूली चूकों के कारण दिल्ली के आम नागरिकों और कारोबारियों के लिए यह किसी मानसिक कारावास से कम नहीं था | लेकिन अब ट्रिपल इंजन सरकार के इस कदम से जब छोटी सी गलती किसी व्यक्ति को जेल की सलाखों के पीछे ले जाने का डर दिखाती थी लेकिन अब दिल्ली सरकार ने एक ऐतिहासिक कदम उठाया है. मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के नेतृत्व में कैबिनेट ने एक ऐसे कानून को हरी झंडी दी है जो न केवल कारोबार की राह आसान करेगा बल्कि आम आदमी को प्रशासनिक उत्पीड़न से मुक्ति भी दिलाएगा. यह सिर्फ एक विधेयक नहीं बल्कि व्यवस्था पर जनता के भरोसे का नया दस्तावेज है. रेखा गुप्‍ता दिल्ली कैबिनेट ने ‘दिल्ली जन विश्वास (प्रावधानों का संशोधन) विधेयक, 2026’ को अपनी मंजूरी दे दी है इस निर्णय का सभी को स्वागत करना चाहिए |

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here