Home दिल्ली-एनसीआर यमुना में क्रूज़ का शुरू हुआ दिल्ली भर में क्रेज़ : विनोद...

यमुना में क्रूज़ का शुरू हुआ दिल्ली भर में क्रेज़ : विनोद जायस

0
84
विनोद जायस
यमुना में क्रूज़ का शुरू हुआ दिल्ली भर में क्रेज़ : विनोद जायस

यमुना में क्रूज़ का शुरू हुआ दिल्ली भर में क्रेज़ : विनोद जायस

कार्यकाल की सालगिरह का उपहार देने की योजना – हर्ष भारद्वाज – नई दिल्ली , राजधानी दिल्ली के लोगो में जिस क्रूज़ को लेकर इन्तजार था ट्रिपल इंजन की सरकार नें लोगो का वह सपना पूरा कर दिया है | अब लोगो को क्रूज़ की सवारी के लिए दिल्ली से बाहर नहीं जाना पड़ेगा बल्कि दिल्ली से बाहर के लोग जब दिल्ली घुमने आएगें तो वे जरुर क्रूज़ में बैठना चाहेगें | यह कहना है भारतीय जनता पार्टी उत्तर पूर्वी दिल्ली के उपाध्यक्ष ठाकुर विनोद जायस का |

विनोद जायस कहते है भारतीय जनता पार्टी जो कहती है उसे पूरा ल्रले दिखाती है | भाजपा सरकार नें यमुना में क्रूज़ चलाने की घोषणा की थी वह वायदा अब पूरा होने जा रहा है | विनोद जायस कहते हैं मात्र 11 माह के शासन के दौरान रेखा दिखित सरकार नें दिल्ली में वह कर दिखाया जो आम आदमी पार्टी की सरकार अपने 11 साल के शासन में भी नहीं कर पाई थी |

विनोद जायस कहते हैं क्रूज़ शुरू होने से दिल्ली का पर्यटन तो बढ़ेगा ही दिल्ली की शान को भी चार चांस लगेगें अभी क्रूज़ की सवारी के लिए लोगो को बहुत दूर जाना पड़ता है गोवा और गुवाहटी लोग बड़ी संख्या में जाते हैं लेकिन अब दिल्ली के लोगो को अपने शहर में ही क्रूज़ की सवारी का आनन्द मिल सकेगा इसे सुनकर ही लोगों में बेहद उत्साह है ना केवल दिल्ली अपितु दिल्ली के आसपास के लोग भी बड़ी संख्या में क्रूज़ की सवारी का आनन्द लेने दिल्ली पहुंचेगे | विनोद जायस कहते हैं जिस मार्ग पर क्रूज़ चलेगें उस मार्ग पर यमुना तटों में मेले जैसा नजर देखने को मिलेगा औरर आने वाले समय में यमुना तटों पर लोगो की भीड़ देखने लायक होगी |

विनोद जायस कहते हैं 20 जनवरी को क्रूज मुंबई से दिल्ली के लिए रवाना होगा, जो 4–5 दिनों में राजधानी पहुंचेगा जिसमें दिल्ली पहुंचने के बाद इंजन फिट किया जाएगा, उसके बाद फरवरी में सेवा शुरू होने की संभावना जताई जा रही है | जानकारी के मुताबिक यमुना नदी में वजीराबाद से सोनिया विहार तक अपस्ट्रीम दिशा में संचालन होगा | बताया जा रहा है यह सफर एक घंटे की राउंड ट्रिप के रूप में होगा जिसमे एक समय में लगभग 40 यात्रियों की क्षमता होगी | विनोद जायस कहते है लोगो को इस सफर के दौरान किफायती दरों पर लग्जरी अनुभव, भोजन, संगीत और मनोरंजन की सुविधा मिलेगी यह सम्भावना जताई जा रही है | इसमें निजी तथा ग्रुप पैकेज दोनों उपलब्ध होंगे क्रूज संचालन स्थल पर वॉटर स्पोर्ट्स हब और मनोरंजन जोन विकसित किया जाएगा |

विनोद जायस कहते हैं यह क्रूज आधुनिक सोलर इलेक्ट्रिक हाइब्रिड तकनीक पर आधारित होगा, जिससे पर्यावरण को कोई नुकसान नहीं होगा। सफर के दौरान यात्रियों के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रम, दिल्ली के इतिहास से जुड़ी जानकारी और मनोरंजन की विशेष व्यवस्था की जाएगी। सरकार का मकसद लोगों को यमुना से सीधे जोड़ना और इसे एक प्रमुख पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करना है। इससे रोजगार के अवसर पैदा होंगे और यमुना सफाई अभियान को भी लाभ मिलेगा। विनोद जायस कहते हैं दिल्ली सरकार नें अपने एक साल के कार्यकाल से पहले ही दिल्ली की जनता को अपने कार्यकाल की सालगिरह का उपहार देने की योजना बना दी है |

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here