Home कुछ हटके जरूरतमंद महिलाओं और बच्चों को जूते चप्पल वितरित किये पार्षद पंकज लूथरा...

जरूरतमंद महिलाओं और बच्चों को जूते चप्पल वितरित किये पार्षद पंकज लूथरा ने

0
104
पार्षद पंकज लूथरा
जरूरतमंद महिलाओं और बच्चों को जूते चप्पल वितरित किये पार्षद पंकज लूथरा ने

जरूरतमंद महिलाओं और बच्चों को जूते चप्पल वितरित किये पार्षद पंकज लूथरा ने

नई दिल्ली ( सी.पी.एन.न्यूज़ ) : जनहित में सदैव सक्रिय रहने वाले निगम पार्षद पंकज लूथरा जनसेवा का कोई भी मौका नहीं चूकना चाहते | लोहड़ी तथा मकर संक्रांति से पूर्व पंकज नें अपने कार्यालय में सोमवार को जरुरतमन्द महिलाओं तथा बच्चों को जूते चप्पल वितरित किये और लोगो की दुवाएं प्राप्त की | अनेक बच्चों को पंकज खुद अपने हातों से जूते पहना रहे थे |

पंकज नें वीर अर्जुन से बात करते हुए कहा ईश्वर नें उन्हें इतना सक्षम बनाया है कि वे जरुरतमन्द लोगो की मदद कर सके | उन्होंने कहा हर सक्षम व्यक्ति को जरुरतमन्द लोगो की मदद करते रहनी चाहिए | उन्होंने बताया कि लगभग बीस हजार जोड़ी जूते और लेडीज चप्पल बांटें गए , उन्होंने बताया वे वह हर साल इसी तरह जनता की मदद करते हैं। जिससे गरीब बच्चों की मदद हो सके और वे सर्दी से बच सकें | उन्होंने एक विकलांग बची सहित कई बच्चों को अपने हाथों से जूते पहनाए और क्षेत्र की जनता को लोहड़ी व मकर संक्रांति की बधाई दी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here