Home आमने सामने देहरादून एक्सप्रेस वे शुरू होने से लोगो की राह होगी बेहद आसन...

देहरादून एक्सप्रेस वे शुरू होने से लोगो की राह होगी बेहद आसन : श्री दत्त शर्मा

0
44
श्री दत्त शर्मा
देहरादून एक्सप्रेस वे शुरू होने से लोगो की राह होगी बेहद आसन : श्री दत्त शर्मा

देहरादून एक्सप्रेस वे शुरू होने से लोगो की राह होगी बेहद आसन : श्री दत्त शर्मा

लोगो को एहसास होने लगी है ट्रिपल इंजन सरकार की मौजूदगी

नई दिल्ली ( सी.पी.एन.न्यूज़ ) : वह दिन दूर नहीं जब देहरादून एक्सप्रेस वे लाखों लोगो का सफर आसान कर देगा | अब चंद दिनों की ही बात है जब इस मार्ग की शुरुवात हो जायेगी | यह कहना है भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता घोंडा के पूर्व विधायक श्री दत्त शर्मा का | श्री दत्त शर्मा कहते हैं दिल्ली से देहरादून के बीच यात्रा को तेज, सुरक्षित और सुविधाजनक बनाने वाला दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस वे अब फरवरी में शुरू होने की संभावना है।

देहरादून के एक हिस्से में निर्माण कार्य अभी पूरी तरह समाप्त न होने के कारण इसकी शुरुआत में थोड़ी देरी हुई है। श्री दत्त शर्मा कहते है इस मार्ग का अधिकांश निर्माण कार्य पूरा हो चुका है और शेष बचे हिस्से पर काम तेजी से किया जा रहा है। श्रीदत्त शर्मा कहते हैं देश की जनता को माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ये बड़ी सौगात देंगे ,ना केवल दिल्ली अपितु पूरे एनसीआर.के लोगो को यह नये साल में बड़ी गिफ्ट मिलने जा रही है जो की सबकी राह भी आसान करेगी |

एक्सप्रेस वे का ट्रायल रन दिसंबर 2025 से शुरू हो चुका है, और इसके कई हिस्से जनता के लिए खुल चुके हैं श्री शर्मा कहते हैं जो सफर पहले 6-7 घंटे में तय होता था अब महज घटकर तीन घंटे से भी कम समय में पूरा हो सकेगा | माना जा रहा है पूरा एक्सप्रेसवे फरवरी 2026 तक चालू होने की उम्मीद है | श्रीदत्त शर्मा कहते हैं एक्सप्रेसवे पर फ्लाईओवर, अंडरपास, सर्विस रोड, रेलवे ओवरब्रिज के साथ-साथ लगभग बारह किलोमीटर लंबा एलिवेटेड वन्यजीव कॉरिडोर भी बनाया गया है, ताकि जंगल और वन्यजीवों की आवाजाही पर कोई असर न पड़े। इसके अलावा यात्रियों की सुविधा के लिए विश्राम स्थल, ईंधन स्टेशन और आपातकालीन सेवाओं की व्यवस्था भी की जा रही है।

शेष बचे कार्य के पूरा होते ही अंतिम तकनीकी जांच और सुरक्षा परीक्षण किया जाएगा। सभी मानकों पर खरा उतरने के बाद एक्सप्रेसवे को आम जनता के लिए खोल दिया जाएगा। श्री शर्मा कहते हैं इसके शुरू होते ही दिल्ली–देहरादून मार्ग पर यातायात सुगम होगा और पर्यटन, व्यापार व स्थानीय विकास को नई गति मिलेगी। श्री दत्त शर्मा कहते हैं लोगो को अब ट्रिपल इंजन की सरकार की मौजूदगी का एहसास होने लगा है |

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here