श्रीमद भागवत महापुराण ज्ञान यज्ञ सम्पन्न एजीसीआर एंक्लेव में
नई दिल्ली ( सी.पी.एन.न्यूज़ ) : विश्व में प्रदूषित होते पर्यावरण के संरक्षण और हिन्दू समाज को अपनी संस्कृति व सभ्यता के प्रति जागृत करने के दृष्टिगत पूर्वी दिल्ली के एजिसीआर एंक्लेव में पिछले 8 दिन से रामगोविन्द दास महात्यागी महाराज और 108 काशी, अयोध्या व मथुरा के प्रकांड विद्वानों के सानिध्य में चल रहा ” अष्टोत्तर शत परायण श्रीमद भागवत महापुराण ज्ञान यज्ञ ” महोत्सव पर्यावरण के शुद्धिकरण हेतू दुर्लभ जड़ी बूटीयों से युक्त डाली गई अनेकों आहुतियों के साथ संपन्न हुआ ।
महोत्सव के अंतिम दिन अयोध्या धाम के विद्वान यज्ञाचार्य शशिभूषण शास्त्री , गणेश ओझा व पंडित समीर भूषण के मार्गदर्शन में विशाल हवन यज्ञ में राम गोविन्द दास महात्यागी महाराज की अगुवाई में संत सखी बाबा (ऋषिकेश) , संत प्रणव दास, संत प्रशांत दास , संत नारायण , प्रेम बांदा , मुख्य यजमान रजनीश गुप्ता , गणेश बडड़े ( नासिक), शैलेश कुमार वर्मा (वाराणसी) व शिव दिवानी (वाराणसी) सहित सभी भक्तों द्वारा पर्यावरण के शुद्धिकरण हेतू दुर्लभ जड़ी बूटीयों से युक्त आहुतियां डाली गई । इस अवसर पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा शाहदरा जिला अध्यक्ष विपिन जैन , भाजपा नेता राजीव शर्मा , नवीन पाहवा , राजेश शर्मा , योगेश शर्मा , मनमोहन शर्मा, आप नेता विकास बग्गा , ज्ञानेश्वर भारद्वाज , मनोज कुमार , विक्की आहूजा , सुशील गुप्ता, एस बी शर्मा , नीतीश गुप्ता , जादूगर राज कुमार , रणबीर , महेंद्र कौशिक , गुलशन कुमार व सचिन शर्मा सहित हजारों भक्तगण मौजूद रहे। महात्यागी महाराज ने इस मौके पर भक्तों को आशीर्वाद देते हुए कहा कि श्रीमद भागवत महापुराण का श्रवण करना साक्षात भगवान के दर्शन करने के समान होता है क्योंकि जहां पर भी श्रीमद भागवत महापुराण होती है वह स्थान तीर्थ बन जाता है और भगवान वहां स्वयं विराजमान होकर यज्ञ को संपन्न कराते हैं ।
ज्ञात रहे श्री मद भागवत के महायज्ञ में भाग लेने वाले भक्तों की भक्ति कभी निष्फल नहीं होती श्री मद भागवत महापुराण ज्ञान यज्ञ महोत्सव ” के अंतिम दिन कथा व्यास आचार्य शशि भूषण शास्त्री ने बताया कि श्रीमद भागवत की कथा ऐसा कल्पवृक्ष हैं जिसके श्रवण मात्र से मनुष्य भव सागर से भी पार हो जाता है और उसके पाप तक पुण्य में तब्दील हो जाते है |



