Home मैं भी रिपोर्टर राजकुमार बल्लन के जन्मदिन पर सुन्दरकाण्ड के पाठ का भव्य आयोजन

राजकुमार बल्लन के जन्मदिन पर सुन्दरकाण्ड के पाठ का भव्य आयोजन

0
636
राजकुमार बल्लन
राजकुमार बल्लन के जन्मदिन पर सुन्दरकाण्ड के पाठ का भव्य आयोजन

राजकुमार बल्लन के जन्मदिन पर सुन्दरकाण्ड के पाठ का भव्य आयोजन

बधाई देने पहुंचे नेता एवं सैकड़ों कार्यकर्ता

नई दिल्ली ( सी.पी.एन.न्यूज़ ) : दिल्ली प्रदेश भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चे के प्रभारी पूर्व जिला अध्यक्ष एवं नगर निगम शिक्षा समिति के पूर्व चेयरमैन राजकुमार बल्लन का जन्मदिन भजनपुरा के चौधरी रामफल मेमोरियल पब्लिक स्कूल में धूमधाम के साथ मनाया गया | राजकुमार का आज साठवां जन्मदिन मनाया गया इस मौके पर भाजपा नेताओं के अलावा विभिन्न सामजिक तथा धार्मिक संगठनों से जुड़े लोग बड़ी संख्या में शामिल रहे |

राजकुमार बल्लन के परिवार की ओर से इस मौके पर सुन्दरकाण्ड के भव्य पाठ का आयोजन किया गया था ;जिसमे बड़ी संख्या में स्थानीय लोग भी शामिल हुए | उत्तर पूर्वी दिल्ली के सांसद मनोज तिवारी नें श्री बल्लन को नये साल और उनके जन्मदिन पर शुभ्कामने देते हुए कहा श्री बल्लन एक जमीनी नेता है जो सभी को साथ लेकर चलते हैं इतनी बड़ी संख्या में उनके कार्यक्रम में जुड़ना इस बात का सबूत है श्री बल्लन लोगो के सुख दुःख में साथ खड़े रहते हैं |

घोंडा के विधायक तथा उत्तर पूर्वी जिला विकास समिति के अध्यक्ष अजय महावर नें श्री बल्लन की दीर्घायु तथा उत्तम स्वास्थ्य की कामना करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी | इस मौके पर सांसद निजी सचिव संजीव चौधरी,विधायक अजय महावर ,पूर्व विधायक श्रीदत्त शर्मा ,जिला भाजपा अध्यक्ष डॉ यू के चौधरी,दिल्ली नगर निगम स्थायी समिति चेयरमैन सत्या शर्मा ,पूर्व जिला अध्यक्ष पूनम चौहान, भाजपा नेता बिजेंद्र प्रधान , पूर्व चेयर मेन स्थायी समिति प्रवेश शर्मा,गुलाब लाब सिंह राठौड़ चेयरमैन सिविल लाइन जोन, निगम पार्षद प्रमोद गुप्ता,बिर्जेश सिंह,अनिल गौड़,अनुपम पांडे,पूर्व पार्षद कल्पना झा,सांसद प्रतिनिधि मुकेश गोयल, आप पार्टी के पूर्व प्रत्याशी गौरव शर्मा ,रेखा सिन्हा , अनिल वशिष्ठ,अनिल झा,रंजन त्यागी,राहुल गौड़,विधानसभा प्रभारी जसवंत सिंह रावत ,नरेन्द्र कुमार,हेमंत राठौड़,राजकुमार शर्मा,सुजीत झा ,मंडल अध्यक्ष सचिन छजलाना,राजेश पाल,विपिन कुमार ,राकेश डेढ,तरुण बंसल,हरेंद्र राठौर,ज्योति चौहान,संजीव मिश्रा जबर सिंह,महेंद्र प्रताप,रविन्द्र चौधरीसहित बड़ी संख्या में स्थानीय कार्यकर्ता एवं विभिन्न समाजों से जुड़े लोग शामिल हुए | इस मौके पर भोजन प्रसाद की व्यवस्था भी की गई थी |

इससे पूर्व राजकुमार बल्लन नें सुबह गायों को हरा चारा खिलाया तथा लोगो को भोजन वितरित किया | राजकुमार नें सभी का आभार व्यक्त किया |

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here