प्रदूषण से निपटने के लिए लगातार प्रयास कर रही है रेखा गुप्ता सरकार : रीना माहेश्वरी
चल रहा है हॉटस्पॉट वाले जगहों पर मिस्ट लगाने पर काम
नई दिल्ली ( सी.पी.एन.न्यूज़ ) : प्रदूष्ण राजधानी में कोई नई समस्या नहीं है इस मौसम में हमेशा प्रदूष्ण की मार रहती है | पिछली सरकारों के समय में भी यह समस्या विकराल रूप धारण करती रही है लेकिन पिछली सरकारों नें इस समस्या से निपटने के लिए कोई स्थायी समाधान नहीं निकाला | यह कहना है अशोक नगर वार्ड से निगम पार्षद रीना महेश्वरी का | रीना महेश्वरी कहती है आम आदमी पार्टी की सरकार नें अपने कार्यकाल के 11 साल में प्रदूष्ण से निपटने के लिए कोई योजना नहीं बनाई जिसके चलते यह समस्या और अधिक विकराल हो गई |
रीना महेश्वरी कहती हैं रेखा गुप्ता सरकार प्रदूष्ण की समस्या को ले बेहद गंभीर है और ट्रिपल इंजन सरकार नें इस बाबत कई योजनायें बनाई है | सरकार नें तो कृत्रिम बरसात तक की योजना बनाई थी उसमे कुछ कामयाबी भी मिली थी लेकिन मौसम नें उतना साथ नहीं दिया जितनी उम्मीद थी | बावजूद इसके रेखा गुप्ता सरकार गड्ढों को भरने का काम कर रही है ताकि उडती धूल पर काबू पाया जा सके | इसके अलावा भी सरकार प्रदूष्ण फ़ैलाने वाली इकाईयों पर नकेल कस रही है , एक माह के भीतर ही हजारों चाला काटे गए ,सडकों पर छिडकाव लगातार जारी है |
रीना माहेश्वरी कहती हैं दिल्ली में प्रदूषण लंबे समय से एक बड़ी समस्या बनी हुई है. इस बार भी हवा की गुणवत्ता पिछले कई दिनों से लगातार खराब है. राजधानी में खासकर सर्दियों के मौसम में हवा का स्तर काफी नीचे गिर जाता है. दिल्ली सरकार प्रदूषण पर काबू पाने के लिए अलग-अलग तरीके भी अपना रही है. लेकिन उससे खास फायदा नहीं मिल रहा. अब दिल्ली सरकार ने हवा की गुणवत्ता यानी एक्यूआई सुधारने के लिए मिस्ट टेक्नोलॉजी अपना रही है. सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि अगर यह कोशिश कारगर रही तो हम अन्य जगहों पर भी लगाएंगे |
दिल्ली सरकार ने प्रदूषण को दुरुस्त करने की दिशा में एक कदम और बढ़ाते हुए मिस्ट टेक्नोलॉजी पर ट्रायल शुरू कर दिया है. रेखा गुप्ता और मंत्री आशीष सूद ने आई.टी.ओं के पास सड़क पर लगाई गई ‘मिस्ट टेक्नोलॉजी के काम का जायजा लिया | रीना महेश्वरी कहती है आई.टी.ओं पर सड़क के डिवाइडर पर 19 जगहों पर मिस्ट स्प्रे लगाए गए हैं | जल्दी ही 16 और मिस्ट स्प्रे लगाए जाएंगे. ये मिस्ट स्प्रे दिन में जब ट्रैफिक पीक पर होगा तो 10-10 मिनट के अंतराल पर चलाए जाएंगे |
ये मिस्ट स्प्रे एक ड्रीपिंग प्लांट से जुड़े हुए हैं. दिल्ली सरकार के मुताबिक, अगर यह योजना कारगर रही तो दिल्ली के 9 और हॉट स्पॉट के मेन रूट पर 305 मिस्ट स्प्रे लगाकर ‘मिस्ट टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया जाएगा. मुख्यमंत्री का कहना है राजधानी के 9 हॉटस्पॉट वाले जगहों पर हम 305 मिस्ट लगाने पर काम कर रहे हैं, जहां प्रदूषण बहुत ज्यादा गंभीर समस्या है. इसके लिए हम व्यवस्था कर रहे हैं. अब इसका विस्तृत प्लान बना रहे हैं. दिल्ली के हर कोने में इसको ले जाने के लिए काम करेंगे. उन्होंने आगे कहा कि यह सभी के लिए अच्छा रहेगा. हम सब मिलकर इस प्रदूषण के खिलाफ लड़ाई लड़ेंगे और ये लड़ाई सफल होगी | रीना महेश्वरी कहती है रेखा गुप्ता सरकार जमीनी स्तर पर प्रदूष्ण से निपटने का काम कर रही है | लेकिन लम्बे समय से बिगड़े हुए सिस्टम को सुधरने में समय तो लगता ही है |



