Home आमने सामने दिल्ली की हवा और पानी लगातार बन रही है मुसीबत, ट्रिपल इंजन...

दिल्ली की हवा और पानी लगातार बन रही है मुसीबत, ट्रिपल इंजन सरकार हर मोर्चे पर फेल : विपिन शर्मा

0
188
Delhi's air has become suffocating, even breathing has become difficult, I don't feel like returning to Delhi: Devendra Sharma

दिल्ली की हवा और पानी लगातार बन रही है मुसीबत, ट्रिपल इंजन सरकार हर मोर्चे पर फेल : विपिन शर्मा

नई दिल्ली ( सी.पी.एन.न्यूज़ ) : दीपावली के एक माह बाद भी दिल्ली की हवा जहर उगल रही है ,जहरीली हवा नें लोगो का जीना मुश्किल कर दिया है दिल्ली की हवा लोगो के साँसों पर भारी पड़ रही है | आलम यह है की प्रदूष्ण की चपेट में आ लोग अस्पतालों में पहुंच रहे है ,अनेक लोग दिल्ली से पलायन कर दिल्ली से दूर भी पहुंच गए है लेकिन यह सब नहीं कर सकते लोग घुट-घुट कर मजबूरी में दिल्ली में रह रहे हैं लेकिन दिल्ली की ट्रिपल इंजन सरकार इस ओर बयानबाजी के अलावा कुछ करती नहीं दिख रही | यह कहना है वरिष्ठ कांग्रेस नेता रोहताश नगर के पूर्व विधायक विपिन शर्मा का | विपिन शर्मा कहते हैं हवा के साथ-साथ दिल्ली में अनेक स्थानों पर पानी भी दूषित आपूर्ति किया जा रहा है | अनेक स्थानों पर पानी भी बदबूदार आ रहा है मजबूरी में लोगो को महंगा पानी बाज़ार से खरीद कर पीना पड़ रहा है | विपिन शर्मा कहते है जिस तरह से मानसून के दौरान दिल्ली की ट्रिपल इंजन सरकार दिल्ली में जलभराव को रोकने में नाकाम साबित रही थी उसी तरह प्रदूष्ण को भी कम करने में दिल्ली की सरकार नाकाम साबित हो रही है | विपिन शर्मा का कहना है राजधानी दिल्ली में लोगों को प्रदूषण से राहत मिलती नहीं दिख रही है। हर दिन दिल्ली में प्रदूषण की धुंध देखने को मिल रही है। दिल्ली में हर साल की तरह इस साल भी प्रदूषण का स्तर बेहद खराब श्रेणी में पहुंच गया है, जिससे दिल्ली वालों को राहत मिलती दिखाई नहीं दे रही है। दिल्ली की आबोहवा में प्रदूषण की लेयर साफ देखी जा सकती है। दिल्ली की प्रदूषित हवा महिलाओं, बुजुर्गों और खासतौर पर बच्चों के लिए बेहद खतरनाक है। सरकार की ओर से इस पर काबू पाने के लाख दावे किए जा रहे हैं, लेकिन सभी दावे बेअसर दिखाई दे रहे हैं। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार, सुबह 7 बजे दिल्ली का औसत एक्यूआई 381 रहा, जो ‘बेहद खराब’ श्रेणी में आता है। कई इलाकों में घने कोहरे की एक परत छाई रही। बवाना में सुबह 7 बजे सबसे अधिक 435 एक्यूआई दर्ज किया गया, जो ‘गंभीर’ श्रेणी में आता है। इसके विपरीत, एनएसआईटी द्वारका में सबसे कम 313 एक्यूआई दर्ज किया गया। आनंद विहार की हवा में एक्यूआई 429 है, जिसे ‘बहुत खराब’ श्रेणी में रखा गया है। वहीं चांदनी चौक में एक्यूआई 390, आरके पुरम में 397, आईटीओ में 384, पंजाबी बाग में 411, पटपड़गंज में 401, पूसा में 360 और द्वारका सेक्टर-8 में 386 दर्ज किया गया। इंडिया गेट और कर्तव्य पथ पर एक्यूआई 388 दर्ज किया गया। विपिन शर्मा कहते हैं फिलहाल दिल्ली सरकार की तरफ से दिल्ली में ग्रेप 3 लागू किया गया है। इसके बावजूद दिल्ली का प्रदूषण स्तर कम नहीं हो रहा है। डॉक्टरों का भी कहना है कि जब भी आप घर से बाहर निकलें तो एन 95 मास्क जरूर लगाएं। डॉक्टर सुबह-सुबह की रनिंग और मॉर्निंग वॉक से बचने की सलाह दी है। इसके अलावा सरकार की तरफ से भी वर्क फ्रॉम होम की एडवाइजरी जारी की गई है। यह कदम एहतियात के तौर पर लिया गया है ताकि प्रदूषण की स्थिति को संतुलित किया जा सके। विपिन शर्मा कहते हैं दिल्ली सरकार केवल घोषणा करती है लेकिन जमीनी स्तर पर कुछ नहीं किया जा जाता |

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here