Home आमने सामने प्रदूषण से निपटने के तमाम उपाय कर रही है भाजपा सरकार :...

प्रदूषण से निपटने के तमाम उपाय कर रही है भाजपा सरकार : श्री दत्त शर्मा

0
68

प्रदूषण से निपटने के तमाम उपाय कर रही है भाजपा सरकार : श्री दत्त शर्मा

9 पॉइंट का एक्शन प्लान बनाया है सरकार नें – हर्ष भारद्वाज –

नई दिल्ली ,प्रदूषण प्राकृतिक विपदा है ,मौसम की मार है और यह हर साल इस मौसम में होता है यह कहना है भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता घोंडा के पूर्व विधायक श्री दत्त शर्मा का | श्री दत्त शर्मा कहते हैं ट्रिपल इंजन सरकार इस विपदा से पूरी ईमानदारी से लड़ रही है ,वे तमाम प्रयास किये जा रहे हैं जो एक जिम्मेदार सरकार को करने चाहिए | श्री दत्त शर्मा कहते हैं कुछ विपक्षी पार्टियों के नेता अपनी राजनीती चमकाने के लिए दिल्ली सरकार पर आरोप लगा रहे हैं की दिल्ली सरकार प्रदूष्ण से निपटने के लिए कुछ नहीं कर रही | मैं उनसे सवाल पूछता हूँ जब उन्की सरकार थी क्या इस मौसम में उनके समय में प्रदूष्ण नहीं होता था | आड़ इवन लगाने के बावजूद भी प्रदूष्ण रहता था | श्री दत्त शर्मा कहते हैं दिल्ली में प्रदूषण की कई वजह हैं। दिल्ली का खुद का प्रदूषण, जिसके पीछे है डस्ट, मोटर वीकल और बढ़ते हुए शहर के अंदर हरियाली की कमी । इस मौसम में शहर का प्रदूषण ऊपर जाकर जम जाता है। उसके बाद, पंजाब में अगर पराली जलती है, तो हवा के साथ दिल्ली की तरफ तरफ आ जाती है और दिल्ली के प्रदूषण में जुड़ जाती है। दरअसल, दिल्ली से हवा का आगे जाने का प्रोसेस नहीं रहता। इन कारणों पर पिछले 10 सालों में कुछ काम हुआ ही नहीं, बस बहाने ही बहाने थे। पिछली सरकार के लिए सबसे आसान काम था यह कहना कि नरेंद्र मोदी, एलजी काम नहीं करने देते। श्री दत्त शर्मा कहते हैं अब दिल्ली में ट्रिपल इंजन की सरकार है जो प्रदूषण को कम करने के लिए तमाम उपाय कर रही है | श्री दत्त शर्मा कहते हैं मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की अगुवाई में, दिल्ली सरकार प्रदूषण के खिलाफ लड़ाई जारी रखे हुए है। 62 हॉटस्पॉट्स की पहचान कर, दिल्ली से लगने वाली दूसरे राज्यों की सीमा पर प्रदूषण फैलाने वाले वाहनों को रोका जा रहा है, निर्माण स्थलों की सख्त निगरानी हो रही है एवं उल्लंघन पर सख्त कार्रवाई की जा रही है |भाजपा के नेतृत्व वाली दिल्ली सरकार प्रदूषण कम करने के लिए निरंतर प्रयास कर रही है। पानी का छिड़काव और यांत्रिक रूप से सड़कों की सफाई जैसे कदम उठाये गए हैं भाजपा सरकार बढ़ते प्रदूषण स्तर से निपटने के लिए कड़ी मेहनत कर रही है जबकि विपक्ष भ्रम फैलाने का काम कर रहा है । सरकार ने शॉर्ट टर्म एक्शन प्लान के रूप में दिल्ली के सभी 13 पॉल्यूशन हॉटस्पॉट पर पानी का छिड़काव, सड़कों की मरम्मत और कूड़े के निस्तारण जैसे कुल 9 पॉइंट का एक्शन प्लान बनाया है जिस पर तेजी से काम शुरू हो चुका है | श्री दत्त शर्मा कहते हैं मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने पूरे शहर में रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन (आरडब्ल्यूए) और सुरक्षा कर्मियों को दस हजार इलेक्ट्रिक हीटर वितरित करने की घोषणा की है । मुख्यमंत्री ने यह घोषणा सर्दियों के मौसम में लकड़ी और कोयला जलाने से होने वाले प्रदूषण पर लगाम लगाने के मकसद से की है । उन्होंने दिल्ली हाट, पीतमपुरा के ओपन एम्फीथिएटर में आयोजित कार्यक्रम में उद्योग मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा के साथ इस पहल की शुरुआत की। उन्होंने कहा कि यह कदम सर्दियों के मौसम में स्थानीय स्तर पर कार्बन उत्सर्जन में कमी लाने के दिल्ली सरकार के व्यापक प्रयासों का हिस्सा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here