सत्य के साथ • आपके साथगुरुवार, 26 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माDelhi Development: दिल्ली के विकास को मिलेगी नई रफ्तार, फ्लाईओवर-अंडरपास बनाने की योजनाओं से आसान होगा सफर : दीपक गाबाDelhi Signal Free Corridors: दिल्ली में 10 सिग्नल फ्री कॉरिडोर बनाने की तैयारी जाम से मिलेगी बड़ी राहत : विनोद जायसYamuna River Cleaning: यमुना नदी की सफाई पर ज्यादा समय तक जनता को धोखे में नहीं रख सकती सरकार : अजय अरोड़ाFSSAI Packaged Water Testing: पैकेज्ड पानी की गुणवत्ता पर FSSAI का देशव्यापी निगरानी अभियान, एक-दो महीने में आएंगे नतीजेUlhasnagar Murder: पति-पत्नी का झगड़ा सुलझाने गए रिश्तेदार की कुल्हाड़ी से हत्या, बचाने आई पत्नी भी गंभीर घायल

Astha Kunj Gangrape Case: आस्था कुंज पार्क गैंगरेप मामले में दिल्ली पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ 450 पन्नों की चार्जशीट दाखिल की

3 मिनट पढ़ें
Advertisement

Astha Kunj Gangrape Case: आस्था कुंज पार्क गैंगरेप मामले में दिल्ली पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ 450 पन्नों की चार्जशीट दाखिल की

दिल्ली के आस्था कुंज पार्क में 17 वर्षीय किशोरी के साथ कथित सामूहिक दुष्कर्म के मामले में दिल्ली पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ साकेत कोर्ट में 450 पन्नों की चार्जशीट दाखिल कर दी है। यह चार्जशीट घटना के करीब 60 दिन बाद अदालत में पेश की गई है। मामले में आरोपियों की पहचान आसिफ, हेमंत और मुकेश के रूप में हुई है।

आरोप है कि 22 सितंबर को, जिस दिन नाबालिग का जन्मदिन था, उसे चाकू की नोक पर हवस का शिकार बनाया गया। पुलिस ने चार्जशीट में पीड़िता और उसकी सहेली समेत कुल 55 गवाहों को शामिल किया है। आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) के तहत सामूहिक दुष्कर्म, आपराधिक साजिश, चोट पहुंचाने और आपराधिक धमकी देने से जुड़ी धाराएं लगाई गई हैं। इसके अलावा पॉक्सो एक्ट की धारा 6 और 17 भी लगाई गई हैं।

सूत्रों के मुताबिक, चार्जशीट में तीनों आरोपियों के मोबाइल फोन की लोकेशन डिटेल, घटनास्थल के आसपास उनकी आवाजाही दिखाने वाले सीसीटीवी फुटेज, कॉल डिटेल रिकॉर्ड (सीडीआर) और गवाहों के बयान शामिल किए गए हैं। पीड़िता के साथ मौजूद उसकी सहेली का बयान भी जांच का अहम हिस्सा बनाया गया है। तीनों आरोपियों को दिल्ली पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है और सितंबर में साकेत कोर्ट ने उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया था।

Advertisement

एफआईआर में दर्ज पीड़िता के बयान के मुताबिक, 22 सितंबर को वह अपनी सहेली के साथ कालकाजी मंदिर गई थी। शाम करीब 7 बजे मंदिर से निकलने के बाद दोनों आस्था कुंज पार्क पहुंचीं। पार्क में प्रवेश करने से पहले उन्होंने चिप्स और पानी की बोतल खरीदी और फिर गेट नंबर-7 से अंदर जाकर एक बेंच पर बैठ गईं। आरोप है कि इसी दौरान पीछे से तीन युवक उनके पास पहुंचे।

पीड़िता के बयान के अनुसार, आरोपियों ने उसकी सहेली को पकड़कर थप्पड़ मारा और दोनों के मोबाइल फोन छीन लिए। इसके बाद आरोपियों ने उसे पास की झाड़ियों की ओर चलने के लिए कहा। पीड़िता का आरोप है कि इस दौरान आरोपियों ने बंदूक और चाकू दिखाकर उसे धमकाया और पार्क के अंधेरे हिस्से की ओर ले गए, जहां चाकू की नोक पर उसके साथ दुष्कर्म किया गया।

बयान में पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया है कि आसिफ ने हेमंत को उसकी सहेली पर नजर रखने के लिए कहा था और बाद में हेमंत उसे पास की एक अन्य जगह पर ले गया, जहां कथित तौर पर दोबारा उसके साथ यौन हिंसा की गई। पीड़िता के अनुसार, तीसरे आरोपी को बाकी दोनों दीपु कहकर बुला रहे थे। मामले में पुलिस जांच और न्यायिक प्रक्रिया जारी है, और आरोपों पर अंतिम फैसला अदालत में सुनवाई के बाद ही होगा।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *