नेहरु नगर में भागवत का समापन : राजीव साहनी
नई दिल्ली ( सी.पी.एन.न्यूज़ ) सनातन धर्म मन्दिर नेहरु नगर में आज हवन पूजन के साथ श्रीमद भागवत का विधिवत समापन हुआ | एक सप्ताह तक चली भागवत कथा का रविवार को धूमधाम से समापन हुआ। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे तथा सभी में प्रसादी का वितरण किया गया। कथा के समापन पर कथावाचक पंडित अशोक दीक्षित महाराज द्वारा अंतिम दिन विभिन्न प्रसंग सुनाए जिन्हें सुन श्रद्धालु भाव विहोर हो गए |
प्रवचन देते हुए अशोक दीक्षित नें कहा कि मनुष्य को हमेशा ईश्वर की प्रार्थना करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि ईश्वर की प्रार्थना करने से मनुष्य के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि आती है। कथा के दौरान भगवान की लीला, गुण और महिमा का वर्णन किया गया। भगवान के सचिदानन्द, दीनबन्धु, मुरारी, गिरधारी, केशव, बिहारी, मधुसूदन आदि विभिन्न नामों की व्याख्या करने के साथ सुदामा और कृष्ण की मित्रता की कथा का भी बड़ा सुन्दर वर्णन किया। राजा परीक्षित के मोक्ष प्राप्ति की कथा के साथ ही सात दिनों से चल रही कथा ने भी अपनी पूर्णता को प्राप्त किया।

हवन के मौके पर भक्त आज बड़ी संख्या मन्दिर परिसर में बैठे हुए थे जिनमे महिलाओं और बच्चों की भागीदारी बड़ी संख्या में रही । समापन समारोह में साहनी परिवार के सदस्यों ने भी भाग लिया सभी को भगवान की भक्ति में रहने का संदेश दिया। इस धार्मिक अनुष्ठान पर नेहरु नगर मन्दिर के प्रधान प्रसिद्ध समाजसेवी विश्व हिन्दू परिषद के प्रान्त उपाध्यक्ष राजीव साहनी मन्दिर के कार्यकारी मंत्री तथा विश्व हिन्दू परिषद के जिला अध्यक्ष लाजपत नगर कर्ण कपूर नें बताया भागवत सुनने के लिए बड़ी संख्या में लोग मन्दिर प्रांगण में पधारे | राजीव साहनी नें कथा वाचक पंडित अशोक दीक्षित तथा संगीत में साथ देने वाले साथियों का आभार व्यक्त किया | ब्राह्मणों को वस्त्र आदि श्रधापूर्वक भेंट किये |



