सत्य के साथ • आपके साथशनिवार, 28 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
MCD recruitment 2026: संदीप कपूर नें मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा तथा शीर्ष नेतृत्व का जताया आभारYash Maheshwari controversy: खजूरी थाने में कॉमेडियन के यश माहेश्वरी के खिलाफ शिकायत दी : प्रमोद झाDelhi traffic relief: दिल्ली की सड़कों को जाम से मिलेगी राहत विकास परियोजनाओं से बदलेगी राजधानी की तस्वीर : संजय गोयलDelhi skill development center: आधुनिक कौशल विकास केंद्र खोलेगा युवाओं के लिए रोजगार के नए रास्ते : प्रवीण निमेषRinku Singh Wedding: रिंकू सिंह और सांसद प्रिया सरोज की शादी 4 दिसंबर को लखनऊ में, रिसेप्शन में 2,000 मेहमानTractor Sales: त्योहारी सीजन में ट्रैक्टरों की बंपर बिक्री, आंकड़ा 1 लाख के पारSilver Price Today: चांदी में जोरदार तेजी, MCX पर 6% अपर सर्किट के साथ 1.54 लाख रुपये के पारIndore Double Murder: 50 लाख रुपये के विवाद में डबल मर्डर, मुख्य आरोपी हर्ष दिल्ली से गिरफ्तार

वासुदेव घाट पर भव्य आयोजन होगा यमुना उत्सव : सुरेन्द्र मोहन गुप्ता

2 मिनट पढ़ें
सुरेन्द्र मोहन गुप्ता

वासुदेव घाट पर भव्य आयोजन होगा यमुना उत्सव : सुरेन्द्र मोहन गुप्ता

Advertisement

वासुदेव घाट पर भव्य आयोजन होगा यमुना उत्सव : सुरेन्द्र मोहन गुप्ता

पर्यावरणविद् यमुना की शुद्धि पर परिचर्चा करेंगे

नई दिल्ली (सी.पी.एन.न्यूज़ ) : सनातन धर्म महासभा दिल्ली के मंत्री सुरेंद्र मोहन गुप्ता ने राजधानी की समस्त सनातन धर्म सभाओं, मां यमुना प्रेमी जनता से अपील की है कि, पिछले अनेक वर्षों से राजधानी दिल्ली में यमुना दूषित है। यमुना जल से आचमन , स्नान तो दूर पास खड़ा भी नहीं होया जा सकता , इतनी दुर्गंध आती है। पिछली सरकारों ने कागजों में प्रयास तो किए, मगर जमीन पर उतर कर कोई सार्थक प्रयास नहीं किया।

श्री गुप्ता नें बताया पिछले वर्ष यम द्वितीया के अवसर पर यमुना प्रेमी जो पेशे से पत्रकार रवि शंकर तिवारी ने एक प्रयास किया, वजीराबाद से लेकर कालिंदी कुंज तक एक लाख लोगों की मानव श्रृंखला बनाई जो अपने आप में एक अनूठा प्रयास था और वह सफल रहा। राजधानी की अनेक संस्थाओं ने समर्थन किया, उसमें सनातन धर्म महासभा को का भी विशेष योगदान रहा। सुरेन्द्र मोहन गुप्ता कहते हैं उसी दिन से रवि शंकर तिवारी एक वर्ष मां यमुना के लिए भिक्षाटन पर निकल गए। भिक्षाटन का कार्य 2/3नवम्बर को पूरा हो रहा है।

Advertisement

श्री गुप्ता नें बताया 2/3नवम्बर को अंतरराज्यीय बस अड्डा के समीप वासुदेव घाट पर यमुना उत्सव का आयोजन किया जा रहा है। पहले दिन कलश यात्रा, यमुनोत्री से लाए गए जल से, जल यज्ञ, संत अजय भाई के श्री मुख से यमुना कथा होगी। 3 नवम्बर को पर्यावरणविद् यमुना की शुद्धि पर परिचर्चा करेंगे। उपरोक्त प्रयास से केंद्रीय सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी, दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता , लोक निर्माण मंत्री प्रवेश वर्मा , कपिल मिश्रा भी मां यमुना की शुद्धि के लिए प्रयत्न शील है। श्री गुप्ता नें लोगो से अपील की कि मां यमुना की शुद्धि के इस प्रयास के आंदोलन में पूर्ण सहयोग दे। जिससे मां यमुना पहले की तरह अविरल निर्मल हो सके।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *