Home दिल्ली-एनसीआर मोहल्ला क्लीनिकों को बंद करने से जनता को होगी परेशानी : अरुण...

मोहल्ला क्लीनिकों को बंद करने से जनता को होगी परेशानी : अरुण तोमर

0
53
अरुण तोमर
मोहल्ला क्लीनिकों को बंद करने से जनता को होगी परेशानी : अरुण तोमर

मोहल्ला क्लीनिकों को बंद करने से जनता को होगी परेशानी : अरुण तोमर

नई दिल्ली ( सी.पी.एन.न्यूज़ ) : दिल्ली की रेखा गुप्ता सरकार कोई ना कोई बहाना बनाकर दिल्ली में चल रहे अनेक मौहल्ला क्लीनिको को बंद करने की योजना बना रही है | यह कहना है आम आदमी पार्टी घोंडा विधानसभा के पूर्व संगठन मंत्री अरुण तोमर का | अरुण तोमर कहते हैं ऐसा होने से दिल्ली के उन लोगो को परेशानी उठानी होगी जिनके घरो के पास यह स्वास्थ्य सेवा है |

अरुण तोमर का कहना है दिल्ली सरकार के स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी बाकायदा सूची बनाने में जुटे है किन-किन मोहल्ला क्लीनिकों को बंद करना है | अरुण तोमर कहते हैं कि बीजेपी मोहल्ला क्लीनिक बंद करने की योजना बना रही है, जिससे दिल्ली की जनता को बड़ा नुकसान हो सकता है। उन्होंने बताया कि आम आदमी पार्टी की सरकार के दौरान दिल्ली में 550 से ज्यादा मोहल्ला क्लीनिक खोले गए थे, जहां इलाज, दवाई और टेस्ट मुफ्त किए जाते थे। अरुण तोमर कहते हैं कि अब बीजेपी सरकार डेढ़ सौ के करीब मोहल्ला क्लीनिक बंद करने की तैयारी कर रही है, जो दिल्ली की जनता के लिए हानिकारक होगा। उन्होंने कहा कि जिन इलाकों में सरकारी जमीन नहीं है, वहां किराए पर जमीन लेकर मोहल्ला क्लीनिक चलाना कोई गलत बात नहीं है। उन्होंने उदाहरण देते हुए बताया कि दिल्ली के कई सरकारी कार्यालय किराए पर चल रहे हैं, तो फिर मोहल्ला क्लीनिक क्यों नहीं चल सकते |

अरुण तोमर जब आसपास दीवार से दीवार सटकर अस्पताल बनाये जा सकते हैं तो मुहल्ला क्लीनिकों पर ऐसी शर्ट क्योंल्गायी जा रही है की एक किलोमीटर के दायरे में यदि कोई हेल्थ सेंटर आता है तो उस मौहल्ला क्लिनिक को बंद किया जाएगा | अरुण तोमर कहते हैं मौहल्ला क्लिनिक जो काम कर रहे है वे हेल्थ सेंटर नहीं कर रहे | और स्वास्थ्य सेवाएं जितनी ज्यादा होंगी जनता को उतना ही लाभ मिलेगा | यदि आप नई सेवाएं शुर कर सकते तो पुराणी सेवाओं को समाप्त नहीं किया जाना चाहिए |

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here