Home देश दुनिया Ghaziabad Road Accident: गाजियाबाद में तेज रफ्तार कार का कहर, मॉर्निंग वॉक...

Ghaziabad Road Accident: गाजियाबाद में तेज रफ्तार कार का कहर, मॉर्निंग वॉक पर 4 लोग कुचले गए, 3 की मौत

0
47

Ghaziabad Road Accident: गाजियाबाद में तेज रफ्तार कार का कहर, मॉर्निंग वॉक पर 4 लोग कुचले गए, 3 की मौत

गाजियाबाद, उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में शनिवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें मॉर्निंग वॉक पर निकले चार लोग तेज रफ्तार कार की चपेट में आ गए। इस हादसे में तीन महिलाओं की मौत हो गई, जबकि एक पुरुष गंभीर रूप से घायल हुआ है। घायल को इलाज के लिए तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया।

घटना सिहानीगेट थाना क्षेत्र के राकेश मार्ग कट पर सुबह लगभग 6 बजे हुई। पुलिस के अनुसार, तीन महिलाएं – मीनू प्रजापति (56), कमलेश (55) और सावित्री देवी (60) – मॉर्निंग वॉक पर निकली थीं, तभी एक तेज रफ्तार कार ने उन्हें टक्कर मार दी। घटना में विपिन शर्मा (47) गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

स्थानीय लोगों ने बताया कि कार की रफ्तार बहुत अधिक थी और टक्कर लगते ही चीख-पुकार मच गई। ग्रामीणों और राहगीरों ने कार चालक को पकड़ने की कोशिश की, लेकिन वह कार छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और संभावित गवाहों से पूछताछ की जा रही है। घटना ने इलाके में लोगों को दहशत में डाल दिया है और स्थानीय प्रशासन ने सुरक्षा बढ़ाने का आश्वासन दिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here