सत्य के साथ • आपके साथबुधवार, 11 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Rampur Murder: 2008 CRPF कैंप हमले के दोषी मोहम्मद शरीफ की गोली मारकर हत्या, बाइक सवार हमलावरों ने बेटे के सामने बरसाईं गोलियांMurder Case: दिल्ली में पत्नी से कथित अवैध संबंधों के शक में हत्या, प्रसाद नगर पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तारBhopal Molestation Case: भोपाल में राह चलती युवतियों से अश्लील हरकत करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 50 CCTV कैमरे खंगालकर पुलिस ने 48 घंटे में दबोचाRiver Tourism: दिल्ली में शुरू हुई ‘नमो यमुना क्रूज सफारी’, CM रेखा गुप्ता ने किया उद्घाटन, छठ से पहले दिल्लीवासियों को मिला बड़ा तोहफाUP BJP Ticket Distribution: यूपी में भाजपा 50 से अधिक विधायकों के काट सकती है टिकट, 40 फीसदी तक पुराने चेहरों को बदलने की तैयारीDelhi Pollution: AQI सही या आंकड़ों में गड़बड़ी? दिल्ली के प्रदूषण पर कांग्रेस और AAP ने भाजपा सरकार से मांगा जवाबJalaun Road Accident: भाई दूज पर दर्दनाक हादसे में उजड़ा परिवार, तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, पिता और दो मासूम बच्चों की मौत, मां गंभीरRohini Murder: दिल्ली के रोहिणी में चाकू से गोदकर 35 वर्षीय युवक की हत्या, यूनिटी वन मॉल के पास वारदात से मचा हड़कंप

Delhi Chhath Puja 2025: दिल्ली में छठ पूजा के लिए सरकार का बड़ा ऐलान, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता बोलीं- जहां होगी पूजा, वहीं सरकार करेगी सभी इंतजाम

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

Delhi Chhath Puja 2025: दिल्ली में छठ पूजा के लिए सरकार का बड़ा ऐलान, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता बोलीं- जहां होगी पूजा, वहीं सरकार करेगी सभी इंतजाम

दिल्ली में इस वर्ष छठ पर्व को लेकर भव्य तैयारियां की जा रही हैं। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने घोषणा की है कि इस बार छठ पूजा यमुना नदी के दोनों किनारों पर आयोजित होगी। उन्होंने कहा कि राजधानी में पल्ला से ओखला तक जहां भी उपयुक्त स्थान उपलब्ध हैं, वहां पूजा के लिए विशेष इंतजाम किए जाएंगे। व्रतधारियों की सुविधा, स्वच्छता और सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाएगी।

दिल्ली सचिवालय में आयोजित एक उच्चस्तरीय बैठक में मुख्यमंत्री ने सभी संबंधित विभागों को निर्देश दिए कि श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो। बैठक में आईटीओ, वजीराबाद और ओखला जैसे पारंपरिक पूजा स्थलों पर सफाई, ट्रैफिक नियंत्रण, प्रकाश व्यवस्था और जलकुंभी हटाने जैसी व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करने का निर्णय लिया गया। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि यमुना नदी में प्रत्यक्ष विसर्जन की अनुमति नहीं होगी और पूजा अनुष्ठान पर्यावरण अनुकूल तरीके से कराए जाएंगे।

रेखा गुप्ता ने कहा कि पुलिस और ट्रैफिक विभाग सुरक्षा और यातायात नियंत्रण की पूरी जिम्मेदारी संभालेंगे। वहीं, स्वास्थ्य विभाग को सभी प्रमुख पूजा स्थलों पर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं। सिंचाई विभाग को यमुना के जल से जलकुंभी हटाने और जल की स्वच्छता सुनिश्चित करने का आदेश दिया गया है।

Advertisement

मुख्यमंत्री ने बताया कि दिल्ली में लगभग 929 स्थानों पर छठ पूजा का आयोजन होता है, जिनमें यमुना तट के अलावा मुनक नहर, मुंगेशपुर ड्रेन और विभिन्न कृत्रिम तालाब शामिल हैं। इन सभी स्थानों पर सरकार द्वारा समुचित व्यवस्था की जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि इच्छुक संगठनों को पूजा स्थल के लिए एनओसी जारी करने की प्रक्रिया सरल और तेज होगी।

रेखा गुप्ता ने कहा कि दिल्ली सरकार पूर्वांचलवासियों की भावनाओं का सम्मान करते हुए छठ महापर्व को पूरे श्रद्धा और भव्यता के साथ मनाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि यह पर्व प्रकृति, पवित्रता और स्वच्छता का संदेश देता है, और सरकार यह सुनिश्चित करेगी कि हर श्रद्धालु को सुरक्षित और सुविधाजनक वातावरण मिले।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *