बड़ा मनोहारी था राम बारात का नजारा : सुरेन्द्र मोहन गुप्ता

0
18
सुरेन्द्र मोहन गुप्ता
बड़ा मनोहारी था राम बारात का नजारा : सुरेन्द्र मोहन गुप्ता

बड़ा मनोहारी था राम बारात का नजारा : सुरेन्द्र मोहन गुप्ता

नई दिल्ली ( सी.पी.एन.न्यूज़ ) : नव श्री धार्मिक लीला कमेटी, गांधी मैदान रामलीला 15अगस्त पार्क लाल किला मैदान दिल्ली में भव्य श्री राम बारात का आयोजन किया गया। शोभा यात्रा मंत्री सुरेन्द्र मोहन गुप्ता ने बताया कि भगवान की बारात का मनोहारी दृश्य था। बारात की अगुवाई रामलीला के प्रधान हरि चन्द अग्रवाल, महामंत्री जगमोहन गोटेवाला, मंत्री प्रकाश बैराठी, निर्माण मंत्री अशोक मित्तल और राम भक्तों ने की।

बारात में बैंड बाजा, ताशा, नफीरी, नगाड़े, रथ, घोड़ियों पर सजे हुए पात्र बैठे थे। बारात में उपस्थित राम भक्तों ने नृत्य कर बारात का समा बांध दिया। राम बारात का दृश्य बड़ा मनोहारी था। दिल्ली सरकार के शिक्षा मंत्री आशीष सूद भी लीला अवलोकनार्थ पधारे थे। प्रचार मंत्री राहुल शर्मा,भी राम बारात के साथ थे।आनन्द पूर्ण माहौल में राम बारात सम्पन्न हुई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here