जीएसटी सुधारों से जनता को होगा सीधा फायदा : निर्मल गुप्ता
* विकास और निवेश को बढ़ावा मिलेगा
नई दिल्ली ( सी.पी.एन.न्यूज़ ) : जीएसटी सुधारों से बचत बढ़ेगी और समाज के हर वर्ग को सीधे लाभ होगा। यह कहना है आर.डब्लू.ए.विवेक विहार के अध्यक्ष निर्मल गुप्ता का | निर्मल गुप्ता कहते हैं दीपावली से पहले प्रधानमन्त्री नरेंद्र मोदी नें देश की जनता को यह बड़ा तथा नायाब तोहफा दिया है | पीएम मोदी ने कहा कि ‘विकसित भारत’ के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए आत्मनिर्भरता के मार्ग पर चलना जरूरी है।
प्रधानमंत्री ने कहा कि नए जीएसटी सुधार हमें आगे ले जाएंगे। साथ ही सिस्टम को सरल बनाएंगे। दरें कम करेंगे और लोगों की बचत बढ़ेगी। निर्मल गुप्ता कहते हैं प्रधानमंत्री मोदी नें उत्सव’ के साथ त्योहारों के इस मौसम को नई उमंग और नए जोश से भर दिया है |जीएसटी की नई दरों का मतलब है- हर घर के लिए अधिक से अधिक बचत, साथ ही व्यापार और कारोबार के लिए बड़ी राहत।
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि जीएसटी सुधारों से विकास और निवेश को बढ़ावा मिलेगा। इससे हर राज्य और क्षेत्र की प्रगति में तेजी आएगी। उन्होंने कहा कि अगली पीढ़ी के जीएसटी सुधारों ने अपनी उपस्थिति दर्ज करानी शुरू कर दी है। इससे देश भर में ‘जीएसटी बचत उत्सव’ की शुरुआत हो गई है। निर्मल गुप्ता कहते हैं देश के हर वर्ग को फायदा मिलेगा.इस निर्णय से किसान, महिला, युवा, गरीब, मध्यम वर्ग, व्यापारी, लघु उद्योग, कुटीर उद्योग, सभी को फायदा होगा. नए जीएसटी रिफॉर्म्स की विशेषता है कि अब मुख्य रूप से सिर्फ दो ही स्लैब रहेंगे. रोजमर्रा की जरूरी चीजें जैसे खाना, दवाइया, साबुन, टूथपेस्ट और कई अन्य सामान अब या तो टैक्स फ्री होंगे या 5 फीसदी की सबसे कम स्लैब में आएंगे” जीएसटी कॉउंसिल ने सीमेंट जैसे अहम सामान पर जीएसटी रेट 28 फीसदी से घटाकर 18फीसदी करने का फैसला किया है जिससे आवास और बुनियादी ढांचे की लागत कम हो गई. साथ ही, छोटी कारों पर भी जीएसटी 28 फीसदी से घटाकर 18 फीसदी किया गया है जिससे उनकी कीमतें घट गयी हैं |
निर्मल गुप्ता कहते हैं “घर बनाने, गाड़ी खरीदने, बाहर खाने या परिवार के साथ छुट्टियां मनाने जैसे सपनों को पूरा करना अब आसान होगा. हेल्थ इंश्योरेंस पर भी अब जीएसटी को शून्य कर दिया गया है | निर्मल गुप्ता कहते हैं सरकार नें जनहित में यह निर्णय लिया है और हर आदमी को इन सुधारों से फायदा पहुंचेगा



