सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 6 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Food Adulteration: मिलावटखोरों पर कार्रवाई से त्योहारों में जनता को मिलेगा शुद्ध खाद्य पदार्थों का भरोसा : विनीत जैनSolar Energy: दिल्ली की हर छत को सौर ऊर्जा से जोड़ने की पहल सराहनीय : राजकुमार बल्लनDelhi Laxmi Yojana: इस बार भी दीपावली पर महिलाओं के खातों में नहीं आए पैसे, मुफ्त रसोई गैस सिलेंडर भी नहीं मिला : नीलम चौधरी1984 Sikh Riots: 84 के सिख दंगा पीड़ितों को न्याय दिलाने की मांग को लेकर हुआ विचार-विमर्श : निर्मल जैनFood Adulteration: मुख्यमंत्री का खुद मौके पर पहुंचना बताता है कि जनता की सेहत को लेकर कितनी गंभीर है सरकार : प्रवीण निमेषChhath Puja 2026: छठ पर्व पर साफ यमुना में स्नान करेंगे श्रद्धालु : दर्शन सिंहDevendra Fadnavis Challenge: राहुल गांधी को देवेंद्र फडणवीस की खुली चुनौती, बोले- आप 1 हजार लोग लाएंगे तो हम 1 लाख लेकर आएंगेJantar Mantar Protest: प्रदर्शन मामले में CJP नेताओं से 4 घंटे पूछताछ, दिल्ली पुलिस ने पूछे करीब 70 सवाल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मोदी के जन्मदिन पर मूक बघिर बच्चे करेंगे हवाई यात्रा : श्याम सुन्दर अग्रवाल

2 मिनट पढ़ें
श्याम सुन्दर अग्रवाल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मोदी के जन्मदिन पर मूक बघिर बच्चे करेंगे हवाई यात्रा : श्याम सुन्दर अग्रवाल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मोदी के जन्मदिन पर मूक बघिर बच्चे करेंगे हवाई यात्रा : श्याम सुन्दर अग्रवाल

* जन्मदिन पर होगी छठी हवाई यात्रा

नई दिल्ली ( सी.पी.एन.न्यूज़ ) : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर चल रहे सेवा पखवाड़े के तहत पूर्वी दिल्ली के कड़कड़डूमा स्थित प्रमिला बाई मूक बधिर स्कूल के 15 बच्चों और 3 शिक्षिकाओं को हवाई जहाज से जयपुर यात्रा कराई जाएगी। इस विशेष पहल का नेतृत्व पूर्व महापौर श्यामसुंदर अग्रवाल कर रहे हैं। श्यामसुंदर अग्रवाल ने बताया कि 16 सितंबर को स्कूल के प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले 15 होनहार बधिर छात्र-छात्राओं को जयपुर ले जाया जाएगा। बच्चों को जयपुर के ऐतिहासिक स्थलों – आमेर का किला, जयगढ़ का किला, जंतर-मंतर और हवा महल – की सैर कराई जाएगी, साथ ही उनकी ऐतिहासिक और सांस्कृतिक जानकारी भी दी जाएगी।

अग्रवाल ने कहा, “इन बच्चों का हवाई सफर करना हमेशा एक सपना रहा है, और हमें खुशी है कि हम उनके इस सपने को साकार कर पा रहे हैं। यात्रा से पहले बच्चों को आज हवाई टिकट और टी-शर्ट प्रदान की गई। इस अवसर पर शाहदरा जिला महिला मोर्चा मंत्री कंचन शर्मा, आनंद विहार मंडल अध्यक्ष सचिन शर्मा और प्रीत विहार मंडल अध्यक्ष वैभव मेहरा भी मौजूद रहे। उन्होंने बच्चों को पेन और यात्रा संबंधी जानकारी देते हुए उन्हें प्रोत्साहित किया |

पूर्व महापौर ने बताया कि सभी बच्चे कल सुबह 4 बजे स्कूल में एकत्र होंगे, जहां से टैक्सियों द्वारा एयरपोर्ट पहुंचाया जाएगा। सुबह 7 बजे उड़ान भरकर यह दल 8 बजे जयपुर पहुंचेगा। उन्होंने कहा कि पहले भी वे ऐसे कई लोगों को हवाई यात्रा करा चुके हैं जिनके लिए यह केवल सपना था। श्याम सुंदर अग्रवाल ने कहा कि बच्चों की मुस्कान ही हमारी सबसे बड़ी उपलब्धि है, और हम आगे भी समाजसेवा के ऐसे प्रयास जारी रखेंगे।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *