
मुदित अग्रवाल की चाय पार्टी से उत्तर पूर्वी दिल्ली की सियासत गरमाई सात साल बाद फिर सक्रिय हुए नॉर्थ ईस्ट में – अश्वनी भारद्वाज –
नई दिल्ली ,पूरे सात साल तक उत्तर पूर्वी दिल्ली की सियासत से कन्नी काट चुके मुदित अग्रवाल एक बार फिर से उत्तर पूर्वी दिल्ली की सियासी पिच पर बैटिंग की राह तलाश रहे है | जी हाँ यह केवल हमारा ही आकलन नहीं है बल्कि यहां की सियासत के धुरंधर भी यही चर्चा कर रहे है |
दरअसल एक लम्बे समय के बाद मुदित नें उत्तर पूर्वी दिल्ली में अपनी सक्रियता दिखाई और अपने खासमखास चौधरी बेगराज के यहाँ चाय पार्टी रख बम्पर शाट खेल सबको चौंका दिया | चाय पार्टी में उत्तर पूर्वी दिल्ली संसदीय क्षेत्र के तहत सभी दस विधानसभा क्षेत्र के प्रमुख कार्यकर्ताओं तथा नेताओं को बुलाया गया था | ज्यादातर लोगो को खुद मुदित नें इनवाइट किया था इसके अलावा विधानसभा स्तर पर भी उन्होंने अपने विश्वस्त लोगो को इनवाईट करने की जिम्मेदारी सौंपी थी | नतीजा यह रहा घोंडा विधानसभा को छोड़ कर सभी विधनासभा क्षेत्रो से अनेक प्रभावशाली लोग मुदित की चाय पार्टी में शामिल हुए | हालंकि चाय पर चर्चा जरुर थी लेकिन कोई खास चर्चा नहीं हुई अलबत्ता मुदित यह संदेश देने में कामयाब जरुर हुए अभी ईलाके के उनके अनुयायी और विभिन्न क्षत्रपों से नाखुश लोगो को वे अपने मंच में लाने में सक्षम है | इस पार्टी में कुछ ऐसे भी लोग शामिल हुए जो सभी गुटों में समा जाते हैं |
ऐसे लोग कौन रहे उनकी चर्चा फिर कभी करेंगे आज तो हमारी चर्चा का विषय केवल मुदित की सक्रियता है | उल्लेखनीय है करीब आठ साल पहले जब मुदित के पिताश्री जे.पी.अग्रवाल उत्तर पूर्वी दिल्ली से कांग्रेस की सियासत की धुरी हुआ करते मुदित नें चाय पर चर्चा अभियान के तहत सभी विधानसभा क्षेत्रों में इस तरह के आयोजन किये थे जिसकी शुरुआत हरनाम पैलेस से की थी जिसमे बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए थे ,उस सफल आयोजन के बाद मुदित नें हर विधानसभा में इस तरह के आयोजन कर कार्य्क्रतों में अपनी पकड़ तथा पार्टी शीर्ष नेत्रत्व की निगाहें अपनी गतिविधियों पर आकर्षित की थी | समझ गए ना आप मुदित लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुटे थे लेकिन पार्टी नें स्व,शीला दीक्षित को प्रत्याशी बना उन्हें झटका दे दिया था और उनके पिता जे.पी.अग्रवाल को चांदनी चौक से प्रत्याशी बना दिया था ,पिछला चुनाव भी श्री अग्रवाल चांदनी चौक से ही लड़े और मुदित भी वहीं से विधानसभा का चुनाव लड़े | चांदनी चौक से खाली हाथ लौटने के बाद मुदित की नजरें एक बार फिर से उत्तर पूर्वी दिल्ली संसदीय क्षेत्र पर लग गई है इस सम्भावना से इंकार नहीं किया जा सकता |
मुदित की पार्टी में बेगराज के अलावा विधानसभा चुनाव लड़े ईश्वर बागड़ी,अब्दुल रहमान ,सुरेश्व्ती चौहान की टीम ,निगम पार्षद हाजी जरीफ ,सबका जिक्र करेंगे तो चर्चा लंबी हो जायेगी लेकिन इतना बता देते हैं सबसे ज्यादा लोग बाबरपुर तथा रोहताश नगर से थे जबकि अन्य विधानसभा से भी पांच से दस-दस लोग मौजूद थे सबसे कम घोंडा से केवल दो ही लोग थे जो भीष्म शर्मा विरोधी थे इसी तरह रोहताश नगर से भी पूर्व पार्षद अनिल गौतम ,मयंक चतुर्वेदी अशोक शर्मा ,सुनील पांचाल सहित करीब आधा दर्जन लोग मौजूद रहे | कुल मिलाकर एक लम्बे अरसे के बाद मुदित का शो कामयाब रहा और क्षेत्र में एक चर्चा छोड़ गया चांदनी चौक हो या उत्तर पूर्वी दिल्ली अपने पिता की सियासी पिच पर उनकी बैटिंग जारी रहेगी | आज बस इतना ही …


