सत्य के साथ • आपके साथशनिवार, 28 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
MCD recruitment 2026: संदीप कपूर नें मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा तथा शीर्ष नेतृत्व का जताया आभारYash Maheshwari controversy: खजूरी थाने में कॉमेडियन के यश माहेश्वरी के खिलाफ शिकायत दी : प्रमोद झाDelhi traffic relief: दिल्ली की सड़कों को जाम से मिलेगी राहत विकास परियोजनाओं से बदलेगी राजधानी की तस्वीर : संजय गोयलDelhi skill development center: आधुनिक कौशल विकास केंद्र खोलेगा युवाओं के लिए रोजगार के नए रास्ते : प्रवीण निमेषRinku Singh Wedding: रिंकू सिंह और सांसद प्रिया सरोज की शादी 4 दिसंबर को लखनऊ में, रिसेप्शन में 2,000 मेहमानTractor Sales: त्योहारी सीजन में ट्रैक्टरों की बंपर बिक्री, आंकड़ा 1 लाख के पारSilver Price Today: चांदी में जोरदार तेजी, MCX पर 6% अपर सर्किट के साथ 1.54 लाख रुपये के पारIndore Double Murder: 50 लाख रुपये के विवाद में डबल मर्डर, मुख्य आरोपी हर्ष दिल्ली से गिरफ्तार

भगवान महावीर देशना फाउंडेशन प्रतिनिधिमंडल ने पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से की भेंट

2 मिनट पढ़ें
भगवान महावीर देशना फाउंडेशन

भगवान महावीर देशना फाउंडेशन प्रतिनिधिमंडल ने पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से की भेंट

Advertisement

भगवान महावीर देशना फाउंडेशन प्रतिनिधिमंडल ने पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से की भेंट

नई दिल्ली ( सी.पी.एन.न्यूज़ ) : भगवान महावीर देशना फाउंडेशन के प्रतिनिधिमंडल ने भारत के पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से उनके निवास पर भेंट की। इस अवसर पर फाउंडेशन के निदेशक अनिल जैन, राजीव जैन, सुभाष ओसवाल, मनोज कुमार जैन तथा सत्य भूषण जैन उपस्थित रहे।

प्रतिनिधिमंडल ने आगामी भगवान महावीर निर्वाणोत्सव के उपलक्ष्य में 26 अक्टूबर, भारत मंडपम्, नई दिल्ली में आयोजित होने वाले भव्य सांस्कृतिक-आध्यात्मिक आयोजन की जानकारी साझा की। इस कार्यक्रम में विशेष प्रस्तुति “मेरा णमोकार” के माध्यम से भगवान महावीर के अहिंसा, सत्य, संयम एवं करुणा के संदेशों को व्यापक रूप से जन-जन तक पहुँचाने का उद्देश्य रखा गया है।

Advertisement

पूर्व राष्ट्रपति को इस ऐतिहासिक आयोजन हेतु आमंत्रित किया गया, जिसे उन्होंने सहर्ष स्वीकार किया। श्री कोविंद ने फाउंडेशन के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि भगवान महावीर के विचार आज भी समाज और राष्ट्र के लिए अत्यंत प्रासंगिक हैं और उनकी शिक्षाओं का प्रसार समाज में शांति, सौहार्द एवं नैतिक मूल्यों को सुदृढ़ करेगा। यह भेंट न केवल प्रेरणादायी रही, बल्कि इससे समाज हित में धर्म और संस्कृति के संवर्धन हेतु फाउंडेशन के प्रयासों को और गति मिली। प्रतिनिधिमंडल ने विश्वास व्यक्त किया कि यह आयोजन देश ही नहीं बल्कि विश्व स्तर पर जैन धर्म के शाश्वत सिद्धांतों को नई दिशा देगा।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *