Home धर्म-कर्म विकास मार्ग, शकरपुर में कांवड़ शिविर का शुभारंभ किया वीरेन्द्र सचदेवा नें...

विकास मार्ग, शकरपुर में कांवड़ शिविर का शुभारंभ किया वीरेन्द्र सचदेवा नें दीपक गाबा ,अभय वर्मा भी रहे मौजूद

0
46
वीरेन्द्र सचदेवा
विकास मार्ग, शकरपुर में कांवड़ शिविर का शुभारंभ किया वीरेन्द्र सचदेवा नें दीपक गाबा ,अभय वर्मा भी रहे मौजूद

विकास मार्ग, शकरपुर में कांवड़ शिविर का शुभारंभ किया वीरेन्द्र सचदेवा नें दीपक गाबा ,अभय वर्मा भी रहे मौजूद

नई दिल्ली ( सी.पी.एन.न्यूज़ ) : भाजपा दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने विकास मार्ग पर शकरपुर में श्री बालाजी सेवा संस्था द्वारा आयोजित कांवड़ शिविर का उद्घाटन किया। इस अवसर पर वीरेंद्र सचदेवा ने कहां यह आयोजन न केवल सेवा का प्रतीक है, बल्कि समाज के प्रति हमारे दायित्व की भी स्मृति कराता है।

इस अवसर पर कांवड़ यात्रियों से भेंट कर उनका कुशलक्षेम जाना और शिवभक्ति से ओत-प्रोत वातावरण का अनुभव किया। भगवान् भोलेनाथ का पूजन एवं दरबार में स्थापित अन्य देवी देवताओं के साथ पूजा, अर्चना और आरती की और पवित्र श्रावण मास की समस्त देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं।

भाजपा शाहदरा ज़िला अध्यक्ष दीपक मदनलाल गाबा ने कहां कि भगवान शिव की आराधना और भक्ति को समर्पित यह पवित्र मास सभी के जीवन में आध्यात्मिक चेतना, उन्नति और समृद्धि का मार्ग प्रशस्त करे। भगवान शिव से सभी भक्तगणों पर कृपा दृष्टि बनाए रखने की कामना करता हूँ। सारा वातावरण हर हर महादेव के नारों से गूंज गया! कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भाजपा दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा, ज़िला अध्यक्ष दीपक मदनलाल गाबा, लक्ष्मी नगर से विधायक अभय वर्मा, शाहदरा साउथ ज़ोन चेयरमैन रामकिशोर शर्मा, भाजपा शाहदरा ज़िला प्रवक्ता भारत गौड़, निगम पार्षद अलका राधव व यशपाल कंटूरा, मण्डल अध्यक्ष कपिल महाजन व हरिशंकर शर्मा संस्था अध्यक्ष प्रेमजीत,राजेश प्रभु सहित भारी संख्या में शिव भक्त उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here