Home मैं भी रिपोर्टर भरोसा नहीं किया जा सकता पाकिस्तान पर : निर्मल गुप्ता

भरोसा नहीं किया जा सकता पाकिस्तान पर : निर्मल गुप्ता

0
62
निर्मल गुप्ता
भरोसा नहीं किया जा सकता पाकिस्तान पर : निर्मल गुप्ता

भरोसा नहीं किया जा सकता पाकिस्तान पर : निर्मल गुप्ता

* युद्ध विराम के बाद भी धमाकों की आवाज

नई दिल्ली ( सी.पी.एन.न्यूज़ ) : पाकिस्तान पर कभी भी भरोसा नहीं किया जा सकता | युद्ध विराम की घोषणा के बावजूद देर रात तक भारतीय सीमा पर गोलीबारी तथा कई शहरों पर धमाकों की घटना नें यह साबित कर दिया है उसकी कथनी और करनी में बहुत अंतर है | यह कहना है सिविल डिफेंस शाहदरा जिले के चीफ सीनियर वार्डन निर्मल गुप्ता का | निर्मल गुप्ता कहते हैं पाकिस्तान की इन नापाक हरकतों का जवाब देने के लिए भारतीय सेनाएं पूरी तरह से अलर्ट है | निर्मल गुप्ता कहते हैं पाकिस्तान की सरकार और सेना में टकराव कोई नई बात नहीं है वहां सत्ता संघर्ष को ले सेना और सरकार अक्सर आमने सामने रहते हैं | निर्मल गुप्ता कहते हैं पाकिस्तान की सेना दोनों देशों के बीच हुए युद्ध विराम को नहीं मान रही जिसका बड़ा खामियाजा पाक सेना को भुगतना पड़ेगा | सीज फायर के बाद की घोषणा के बाद भी इस तरह की कायराना हरकत कर पाकिस्तान नें पूरे विश्व के सामने अपना असली चेहरा सामने ला दिया है |

निर्मल गुप्ता कहते है पाकिस्तान की सेना आतंकवादियों के साथ मिली है और उनके दबाव में ही काम करती है | इस सेना को अपने देश और वहां की जनता की भी परवाह भी नहीं है | पाक की सेना किसी भी कीमत में अमन और चैन नहीं चाहती | और शायद यही वजह है वहां की सेना अपनी सरकार की भी बात नहीं मानती और ना ही मध्यस्थता करने वाले देशों को कुछ नहीं समझती |

निर्मल गुप्ता है भारत की सरकार को सेना को यह आभास था पाक की सेना भरोसे लायक नहीं है लिहाजा सीमाओं पर सेना पूरी तरह से अलर्ट थी और पाक सेना के हमलों का माकूल जवाब देते हुए उनके हमलों को विफल कर दिया |

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here