सत्य के साथ • आपके साथरविवार, 29 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Mayfair Society Event: मेफेयर सोसायटी में बच्चों ने चित्रकला प्रतियोगिता के जरिए दिया ई-कचरा प्रबंधन का संदेशDelhi Air Pollution: दिल्ली की जहरीली हवा साबित हो रही है जान लेवा : आदेश भारद्वाजDelhi Girls Safety: पार्कों में भी सुरक्षित नहीं हैं राजधानी में बालिकाएं : परमानन्द शर्माIndia Vs Sri Lanka: 13 दिसंबर से भिड़ेंगे भारत-श्रीलंका, जानें संभावित वनडे टीम और पूरा कार्यक्रमAfghanistan School Blast: कुनार में स्कूल के पास डायनामाइट गोदाम में विस्फोट, सात छात्रों की जान गईGuna Road Accident: गुना में दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, चार लोगों ने मौके पर तोड़ा दमPauri Road Accident: पौड़ी के रिखणीखाल में मैक्स वाहन खाई में गिरा, 8 की मौत, कई घायलDMK Amit Shah Meeting: परिसीमन विधेयक से पहले शाह से मिले DMK सांसद, लोकसभा में INDIA ब्लॉक से अलग होंगी सीटें

विधायक डॉ. अनिल गोयल ने कृष्णा नगर में धोबी समाज के लिए दो नई दुकानों का उद्घाटन किया

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

विधायक डॉ. अनिल गोयल ने कृष्णा नगर में धोबी समाज के लिए दो नई दुकानों का उद्घाटन किया

नई दिल्ली ( सी.पी.एन.न्यूज़ ) :

Advertisement

डॉ. अम्बेडकर जयंती के पावन अवसर पर, कृष्णा नगर के भा.ज.पा. विधायक डॉ. अनिल गोयल ने 14 ब्लॉक, गीता कॉलोनी में धोबी समाज के लिए दो नई दुकानों (दुकान यूनिट्स) का उद्घाटन किया। इन दुकानों में छांव, प्लेटफॉर्म, प्रेस और इलेक्ट्रिकल पावर प्वाइंट जैसी सुविधाएं प्रदान की गई हैं, जिससे समाज के लोगों को बेहतर और सम्मानजनक कार्य करने का माहौल मिलेगा। इस अवसर पर डॉ. गोयल ने धोबी समाज की समाज में भूमिका पर प्रकाश डाला। “यह समाज दिन-रात मेहनत करता है, समाज की स्वच्छता बनाए रखता है, और सभी के कपड़े धोकर साफ करता है। डॉ. गोयल ने 1993 में तत्कालीन मुख्यमंत्री मदनलाल खुराना द्वारा शुरू की गई हर विधानसभा में 5 धोबी घाट बनाने की पहल का उल्लेख किया। उन्होंने कहा, “27 सालों में इस दिशा में कोई खास कदम नहीं बढ़ाया गया। लेकिन अब, भा.ज.पा. सरकार का यह संकल्प है कि हम हर विधानसभा क्षेत्र में कम से कम 25 धोबी दुकानों का निर्माण करेंगे ताकि धोबी समाज को सम्मान और रोजगार मिल सके। डॉ. गोयल ने इस कार्य में भा.ज.पा. के केंद्रीय और राज्य नेतृत्व, विशेषकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त किया और कहा कि उनका “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास” का दृष्टिकोण इस पहल का मुख्य आधार है। साथ ही श्रीमती रेखा गुप्ता जी और अन्य भा.ज.पा. संगठन के नेताओं का इस विशेष दिन पर समर्थन के लिए धन्यवाद दिया।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *