Home देश दुनिया Jaguar Fighter Jet Crashes: गुजरात के जामनगर में वायुसेना का जगुआर फाइटर...

Jaguar Fighter Jet Crashes: गुजरात के जामनगर में वायुसेना का जगुआर फाइटर जेट क्रैश, एक पायलट की मौत, दूसरा गंभीर घायल

0
126

Jaguar Fighter Jet Crashes: गुजरात के जामनगर में वायुसेना का जगुआर फाइटर जेट क्रैश, एक पायलट की मौत, दूसरा गंभीर घायल

गुजरात के जामनगर में बुधवार रात करीब 9:30 बजे भारतीय वायुसेना का जगुआर फाइटर जेट दुर्घटनाग्रस्त हो गया। विमान ने जामनगर एयरफोर्स स्टेशन से प्रैक्टिस मिशन के लिए उड़ान भरी थी और शहर से करीब 12 किलोमीटर दूर सुवरदा गांव के खुले मैदान में क्रैश हुआ। हादसे में एक पायलट की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसकी पहचान मनोज कुमार सिंह के रूप में हुई है। घायल पायलट को तुरंत जीजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, क्रैश के बाद विमान के कई टुकड़े हो गए और उनमें आग लग गई। दुर्घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे और घायल जवान की मदद की। साथ ही, स्थानीय पुलिस और प्रशासन को भी जानकारी दी गई। राहत और बचाव कार्य के लिए जामनगर के एसपी, डीएम और एयरफोर्स की टीम तुरंत घटनास्थल पर पहुंची। फायर ब्रिगेड ने विमान में लगी आग को बुझाया।

जामनगर के कलेक्टर केतन ठक्कर ने बताया कि दुर्घटना इंसानी बस्ती से दूर खुले मैदान में हुई, जिससे बड़े नुकसान को टाला जा सका। फिलहाल, वायुसेना ने जांच शुरू कर दी है, लेकिन क्रैश के कारणों का पता अभी नहीं चल सका है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here