Delhi CNG Price महंगाई मैन मोदी के राज में जनता का हाल हुआ बेहाल : विपिन शर्मा
नई दिल्ली ( शिवा कौशिक ) : दिल्ली और एनसीआर में सीएनजी के दाम 3.89 रुपये प्रति किलोग्राम बढ़ गए हैं। इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड के मुताबिक बढ़ी हुई कीमतें शनिवार सुबह 6 बजे से लागू हो गई हैं। दिल्ली में सीएनजी की नई कीमत अब 86.98 रुपये प्रति किलो हो गई है। इस विषय पर बात करते हुए रोहताश नगर के पूर्व विधायक विपिन शर्मा ने कहा कि इससे आम जनता, यात्रियों और परिवहन क्षेत्र पर महंगाई का अतिरिक्त बोझ पड़ेगा। उन्होंने कहा कि आसमान छू रही महंगाई ने और अब सीएनजी के दाम बढ़ने से मध्यम वर्ग, ऑटो टैक्सी चालकों और आम लोगों का तो जीना ही मुश्किल हो गया है। श्री शर्मा ने कहा की भाजपा और नरेंद्र मोदी इस देश में लगातार बढ़ रही महंगाई को रोकने में पूरी तरह से विफल साबित हुए हैं। उन्होंने कहा कि सरकार के पास न तो सही सोच है और न ही सही विजन जिस कारण देश में महंगाई लगातार बढ़ती जा रही है और गरीब व मध्यम वर्ग की जनता महंगाई के नीचे पीस रही है। श्री शर्मा ने कहा कि हर दिन जनता को महंगाई से राहत मिलने के बजाय महंगाई की नई मार पड़ रही है।
उन्होंने कहा कि पहले चीनी के दाम बढ़े, उसके बाद प्याज के दाम बढ़े और एक तरफ जनता इस उम्मीद में थी कि उन्हें महंगाई से कुछ राहत मिलेगी और यहां सरकार ने सीएनजी के दाम भी बढ़ा दिए हैं। श्री शर्मा ने कहा कि भाजपा और नरेंद्र मोदी को इस देश की जनता की कोई फिक्र नहीं है, भाजपा और नरेंद्र मोदी जनता की परेशानियों को समझने के लिए तैयार ही नहीं है बस सरकार दिन प्रतिदिन लगातार महंगाई बढ़ाए जा रही है, चीजों के दाम आसमान छू रहे है, लोगों के घर का बजट पूरी तरह से हिल गया है, गरीब व मध्यम वर्ग की जनता का तो घर चलना भी मुश्किल हो गया है लेकिन भाजपा और नरेंद्र मोदी है कि उनके कानों पर जूं तक नहीं रेंग रही है। उन्होंने कहा कि कल तक जो भाजपा और नरेंद्र मोदी गरीब व मध्यम वर्ग की जनता के हितैषी बनने का दिखावा कर रहे थे आज उस भाजपा और नरेंद्र मोदी का सच जनता के सामने आ गया है, लगातार रोज के इस्तेमाल में काम आने वाली चीजों के दामों को बेतहाशा बढ़ाकर भाजपा और नरेंद्र मोदी ने यह बात साबित कर दी है कि वह गरीब व मध्यम वर्ग की जनता के सबसे बड़े दुश्मन है।



