Home दिल्ली-एनसीआर Delhi: दिल्ली में पांच अवैध बांग्लादेशी गिरफ्तार, डिपोर्टेशन की प्रक्रिया शुरू

Delhi: दिल्ली में पांच अवैध बांग्लादेशी गिरफ्तार, डिपोर्टेशन की प्रक्रिया शुरू

0
76

Delhi: दिल्ली में पांच अवैध बांग्लादेशी गिरफ्तार, डिपोर्टेशन की प्रक्रिया शुरू

दिल्ली पुलिस ने हाल ही में पांच अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया है। इनमें से दो को सदर बाजार क्षेत्र से, जबकि तीन को बाहरी जिले के नागलोई इलाके से पकड़ा गया। गिरफ्तार व्यक्तियों में एक पिता और पुत्र भी शामिल हैं, जो लंबे समय से सदर बाजार इलाके में निवास कर रहे थे।

पुलिस के अनुसार, पकड़े गए बांग्लादेशी नागरिकों के पास फर्जी दस्तावेज पाए गए, जिसके आधार पर उन्हें डिपोर्ट करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। अवैध प्रवासियों के खिलाफ दिल्ली पुलिस ने विशेष अभियान चला रखा है, जिसमें दस्तावेजों की जांच के साथ-साथ उनकी सोशल मीडिया गतिविधियों का भी विश्लेषण किया जा रहा है।यह अभियान गृह मंत्रालय के निर्देश पर चलाया जा रहा है, जिसका मुख्य उद्देश्य अवैध रूप से रह रहे विदेशी नागरिकों की पहचान कर उन्हें वापस भेजना है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here