Home खेल AUS vs SA: बारिश की भेंट चढ़ गया ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका...

AUS vs SA: बारिश की भेंट चढ़ गया ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका का मुकाबला, ग्रुप-बी में दिलचस्प हुई सेमीफाइनल की रेस

0
56
AUS vs SA
AUS vs SA: बारिश की भेंट चढ़ गया ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका का मुकाबला, ग्रुप-बी में दिलचस्प हुई सेमीफाइनल की रेस

AUS vs SA Match Abandoned Champions Trophy: चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का सातवां मैच ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका (Australia vs South Africa) के बीच रावलपिंडी में खेला जाना था. मगर खराब मौसम और लगातार बारिश के कारण मैच को रद्द घोषित कर दिया गया गया है. मौसम का हाल इतना खराब रहा कि दोनों टीमों के कप्तान टॉस के लिए भी बाहर नहीं आए. इस ‘महाभिड़ंत’ में खूब सारे रन बनने की उम्मीद थी, लेकिन दोनों टीमों को मौसम की मार झेलनी पड़ी. ड्रॉ के कारण अब दोनों टीमों को ग्रुप बी में एक-एक अंक से नवाजा जाएगा.

बहुत महत्वपूर्ण था ऑस्ट्रेलिया-दक्षिण अफ्रीका मैच

यह ऑस्ट्रेलिया बनाम दक्षिण अफ्रीका मैच सेमीफाइनल की दृष्टि से बहुत महत्वपूर्ण था. इस भिड़ंत में जीतने वाली टीम की सेमीफाइनल में जगह लगभग पक्की हो जाती. मगर इस मैच का ड्रॉ होना इंग्लैंड और अफगानिस्तान के लिए अच्छी खबर कही जा सकती है क्योंकि उन दोनों के लिए भी सेमीफाइनल में जाने के दरवाजे खुल गए हैं.

ग्रुप-बी में दिलचस्प हुई सेमीफाइनल की रेस

दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया अब ग्रुप-बी में तीन-तीन अंकों के साथ टेबल में क्रमशः पहले और दूसरे स्थान पर मौजूद हैं. ऑस्ट्रेलिया को अभी अफगानिस्तान से मैच खेलना है, उसे जीतकर कंगारू टीम सीधे सेमीफाइनल में प्रवेश कर जाएगी. वहीं इंग्लैंड बनाम अफगानिस्तान मैच में यदि अफगान टीम हार जाती है तो वह टूर्नामेंट से बाहर हो जाएगी.

अगर अफगानिस्तान, ऑस्ट्रेलिया को हरा देता है. वहीं इंग्लिश टीम अफगानिस्तान पर विजय प्राप्त करने में सफल रहती है. ऐसे में ऑस्ट्रेलिया को कामना करनी होगी कि दक्षिण अफ्रीका हर हाल में इंग्लैंड पर जीत दर्ज करे. आपको बताते चलें कि ग्रुप ए की सेमीफाइनलिस्ट टीम पहले ही सामने आ चुकी हैं. भारत और न्यूजीलैंड फाइनल-4 में जगह बना चुके हैं, जबकि पाकिस्तान और बांग्लादेश बाहर हो चुके हैं.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here