सत्य के साथ • आपके साथगुरुवार, 26 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

Box Office: सलमान खान की ‘सिकंदर’ की एडवांस बुकिंग शुरू, जानें ईद पर कितना कमाएगी फिल्म

3 मिनट पढ़ें
सिकंदर

Box Office: सलमान खान की 'सिकंदर' की एडवांस बुकिंग शुरू, जानें ईद पर कितना कमाएगी फिल्म

Advertisement

Sikandar Advance Booking: सलमान खान की मच अवेटेड फिल्म सिकंदर ईद के मौके पर आने के लिए तैयार है. सलमान खान टाइगर 3 के बाद बड़े पर्दे पर वापसी कर रहे हैं. ऐसे में उनके फैंस की बेसब्री और बढ़ती जा रही है. सलमान की फिल्मों को लेकर जो क्रेज होता है वो किसी से छुपा नहीं है. इसीलिए फिल्म की इंटरनेशनली एडवांस बुकिंग भी शुरू हो चुकी है.

फिल्म को साउथ डायरेक्टर एआर मुरुगदॉस ने डायरेक्ट किया है. उन्होंने इसके पहले गजनी और हॉलिडे जैसी बढ़िया फिल्में बॉलीवुड को दी हैं. ठीक 10 साल बाद उनकी हिंदी फिल्मों में वापसी से दर्शकों में भी एक्साइटमेंट बढ़ चुका है.

सिकंदर की रिलीज डेट पर क्या है अपडेट
सिकंदर की रिलीज डेट को लेकर मेकर्स ने ये अपडेट तो दे दिया था कि फिल्म ईद पर आएगी लेकिन इसकी रिलीज डेट अभी तक क्लियर नहीं की गई है. हालांकि, अब कयास लगने शुरू हो गए हैं कि फिल्म 30 मार्च को रिलीज हो सकती है. अगर ऐसा होता है तो ये फिल्म उनकी पिछली फिल्म टाइगर 3 के रास्ते पर चलेगी.

 

Advertisement

सिकंदर की एडवांस बुकिंग की शुरुआत
टाइगर 3 को भी रविवार को रिलीज किया गया था और अगर इसे ईद के मौके पर ही रिलीज किया जाएगा तो वो दिन भी रविवार ही हो सकता है. विदेशों में सिकंदर की एडवांस बुकिंग भी खुल चुकी है. पिंकविला के मुताबिक, फिल्म की लिमिटेड एडवांस बुकिंग में इसकी रिलीज डेट 30 मार्च बताई जा रही है. खबर में ये भी बताया गया है कि कई थिएटर्स ने फिल्म के लिए स्लॉट भी ओपन कर दिए हैं. इसलिए फिल्म की रिलीज डेट 30 मार्च लगभग तय मानी जा रही है.

सिकंदर कर सकती है कमाल
फिल्म में रश्मिका मंदाना हैं, जिनकी पुरानी तीन फिल्में पुष्पा 2, एनिमल और छावा ब्लॉकबस्टर साबित हुई हैं. सलमान खान और एआर मुरुगदॉस तो हैं ही, जिनकी फिल्मों का इंतजार पैन इंडिया होता है. फिल्म अगर सच में टाइगर 3 के रास्ते में चलती है और रविवार को रिलीज होती है, तो ये भी फिल्म के लिए पॉजिटिव हो सकता है.

टाइगर 3 ने भी रविवार की रिलीज डेट के साथ 41 करोड़ की बंपर ओपनिंग ली थी. वहीं फिल्म का ओपनिंग वीकेंड 140 करोड़ के आसपास रहा था. अब जब फिल्म में कई धुरंधर एक साथ आ रहे हैं तो हो सकता है कि फिल्म टाइगर 3 से भी कहीं बड़ी ओपनिंग ले पाए.

फिल्म के लिए एक अच्छी बात ये भी है कि उस दौरान कोई बड़ी फिल्म रिलीज नहीं हो रही है. इससे कंपटीशन लगभग जीरो है. फिलहाल लोगों की नजरें फिल्म की रिलीज डेट के ऐलान और दुनियाभर में इसकी एडवांस बुकिंग में टिकी हुई हैं.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *