सत्य के साथ • आपके साथशनिवार, 28 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
MCD recruitment 2026: संदीप कपूर नें मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा तथा शीर्ष नेतृत्व का जताया आभारYash Maheshwari controversy: खजूरी थाने में कॉमेडियन के यश माहेश्वरी के खिलाफ शिकायत दी : प्रमोद झाDelhi traffic relief: दिल्ली की सड़कों को जाम से मिलेगी राहत विकास परियोजनाओं से बदलेगी राजधानी की तस्वीर : संजय गोयलDelhi skill development center: आधुनिक कौशल विकास केंद्र खोलेगा युवाओं के लिए रोजगार के नए रास्ते : प्रवीण निमेषRinku Singh Wedding: रिंकू सिंह और सांसद प्रिया सरोज की शादी 4 दिसंबर को लखनऊ में, रिसेप्शन में 2,000 मेहमानTractor Sales: त्योहारी सीजन में ट्रैक्टरों की बंपर बिक्री, आंकड़ा 1 लाख के पारSilver Price Today: चांदी में जोरदार तेजी, MCX पर 6% अपर सर्किट के साथ 1.54 लाख रुपये के पारIndore Double Murder: 50 लाख रुपये के विवाद में डबल मर्डर, मुख्य आरोपी हर्ष दिल्ली से गिरफ्तार

मुरादाबाद की प्लास्टिक फैक्ट्री में भीषण आग, चारों तरफ छाया धुएं का गुबार, सांस लेना भी मुश्किल

2 मिनट पढ़ें
मुरादाबाद

मुरादाबाद की प्लास्टिक फैक्ट्री में भीषण आग, चारों तरफ छाया धुएं का गुबार, सांस लेना भी मुश्किल

Advertisement

Moradabad News: उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद के कटघर कोतवाली इलाके में प्लास्टिक फैक्ट्री में आग लगी है. यह आग इतनी है कि चारों तरफ छाया धुएं का गुबार दिख रहा है. मौके पर फायर ब्रिगेड और पुलिस की टीमें पहुंची है और आग बुझाने का प्रयास जारी है. आग के धुंए से आसपास सांस लेना भी मुश्किल हो रहा है.

जिस फैक्ट्री में आग लगी है वह प्लास्टिक के पाइप बनाने की बताई जा रही है. इस आग की वजह से उठे धुंए की वजह से आसपास सांस लेना भी मुश्किल हो रहा है. जिला अधिकारी  मुरादाबाद और एसएसपी मुरादाबाद मौके पर पहुंचे गए हैं और अभी भी आग पर काबू नहीं पाया गया है. हालांकि अभी तक कोई जनहानि की खबर नहीं.

 

डीएम और एसएसपी मौके पर पहुंचे

हादसे के बाद अगल-बगल से लोगों को निकाला जा रहा है, ताकि अच्छे से आग बुझाए जा सके क्योंकि धुंआ भी बहुत ज्यादा है. हालात बेकाबू होता देख खुद डीएम और एसएसपी मौके पर पहुंच कर लोगों से घर से बाहर निकल जाने की अपील कर रहे हैं.

Advertisement

ड्रोन कैमरा से किया जा रहा आग का आंकलन 

जिला अधिकारी मुरादाबाद अनुज कुमार ने कहा कि आग कितनी फैली है इसका आंकलन किया जा रहा है. इसके साथ ही डीएम ने बताया कि उन्हें अभी ये क्लियर नहीं है कितने लोग फंसे हैं और कोई जनहानि नहीं हुई है. ड्रोन कैमरा मंगवाया गया है और ड्रोन की मदद से एसएसपी और डीएम आग के फैलने का आंकलन कर रहे हैं. लगातार फायर टेंडर और एम्बुलेंस की गाड़ियां आ रही हैं.

मुरादाबाद एसएसपी सतपाल अंतिल ने कहा कि यह एक गोदाम है जहां पर प्लास्टिक की पाइप और टंकिया रखी थीं. आग लगने की सूचना पर पुलिस-प्रशासन और फायर सर्विस की गाड़ियां, एंबुलेंस की गाड़ियां मौके पर पहुंची. अभी तक आग को काफी हद तक काबू कर लिया गया है और एक दर्जन से अधिक फायर सर्विस की गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं. एसएसपी ने कहा कि फैक्ट्री के मालिक के द्वारा बताया गया कि अंदर कोई फंसा हुआ नहीं है, एक चौकीदार अपने परिवार के साथ रहता था जिसे बाहर निकाल दिया गया है.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *