सत्य के साथ • आपके साथशनिवार, 28 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
MCD recruitment 2026: संदीप कपूर नें मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा तथा शीर्ष नेतृत्व का जताया आभारYash Maheshwari controversy: खजूरी थाने में कॉमेडियन के यश माहेश्वरी के खिलाफ शिकायत दी : प्रमोद झाDelhi traffic relief: दिल्ली की सड़कों को जाम से मिलेगी राहत विकास परियोजनाओं से बदलेगी राजधानी की तस्वीर : संजय गोयलDelhi skill development center: आधुनिक कौशल विकास केंद्र खोलेगा युवाओं के लिए रोजगार के नए रास्ते : प्रवीण निमेषRinku Singh Wedding: रिंकू सिंह और सांसद प्रिया सरोज की शादी 4 दिसंबर को लखनऊ में, रिसेप्शन में 2,000 मेहमानTractor Sales: त्योहारी सीजन में ट्रैक्टरों की बंपर बिक्री, आंकड़ा 1 लाख के पारSilver Price Today: चांदी में जोरदार तेजी, MCX पर 6% अपर सर्किट के साथ 1.54 लाख रुपये के पारIndore Double Murder: 50 लाख रुपये के विवाद में डबल मर्डर, मुख्य आरोपी हर्ष दिल्ली से गिरफ्तार

शाहदरा तथा विश्वास नगर में भाजपा और आप में सीधी टक्कर

3 मिनट पढ़ें
शाहदरा

शाहदरा तथा विश्वास नगर में भाजपा और आप में सीधी टक्कर

Advertisement

शाहदरा तथा विश्वास नगर में भाजपा और आप में सीधी टक्कर

* विश्वास नगर नहीं जीत सकी है अभी तक आप

– अश्वनी भारद्वाज –

नई दिल्ली ,विधानसभा चुनाव के लिए कल यानी सोमवार प्रचार शाम को समाप्त हो जाएगा | ऐसे में सभी पार्टियाँ तथा प्रत्याशी कल अपनी पूरी ताकत झोंक अंतिम समय में करिश्मा करने का प्रयास करेंगे | सब जानते है जो दिखता है वही बिकता है लिहाजा कल कोई भी प्रत्याशी अपनी कसर नहीं छोड़ना चाहेगा | हमने तकरीबन सभी प्रमुख सीटों का आंकलन आप तक पहुंचाया , सभी सीटों का ब्यौरा हम चाहकर भीं नहीं दे सकते थे | लेकिन आज हम आपको एक ऐसी सीट का ब्यौरा दे रहे हैं जहां अभी तक आम आदमी पार्टी एक बार भी जीत दर्ज नहीं कर सकी ही और यह राजधानी दिल्ली की इकलौती सीट ऐसी है जहां आप पार्टी कभी नहीं जीत सकी है अब आप समझ ही गए होंगे उस सीट का नाम है विश्वास नगर |

Advertisement

आप की भीषण लहर में भी विश्वास नगर की जनता नें भाजपा में ही विश्वास जताया था और ओमप्रकाश शर्मा को मौका दिया था ओम प्रकाश शर्मा नें लगातार तीन बार आप पार्टी को तो हरा अपनी जीत का चौका भी जड़ा था | इस बार भी पार्टी नें उन्हें अपना उम्मीदवार बनाया है हालांकि इस बार वे संघर्ष में फंसे है इस विधानसभा के तहत निगम चुनावों में दो वार्ड से भाजपा तथा दो ही वार्ड से आप पार्टी के निगम पार्षद है और ऐसा पहली बार ही हुआ है ऐसे में उनकी कड़ी मेहनत के बूते आप प्रत्याशी दीपक सिंगला इस बार पहले से अधिक मजबूती से चुनावी जंग में डटे है जिसके चलते मुकाबला रोमांचक होगा इस सम्भावना से इंकार नहीं किया जा सकता कांग्रेस ने यहाँ से राजीव चौधरी को प्रत्याशी बनाया है वे भी मजबूती से मैदान में डटे हैं |

अब बात शाहदरा विधानसभा की भी कर लेते हैं भाजपा नें यहाँ से जिला अध्यक्ष रहे संजय गोयल पर एक बार फिर से दावं खेला है तो आम आदमी पार्टी नें कोरोना काल के हीरो रहे पद्मश्री जितेन्द्र सिंह शंटी को मैदान में उतार मुकाबला रोचक बना दिया है | संजय गोयल जहां संगठनात्मक दृष्टी से मजबूत हैं वहीं शंटी कोरोना काल में मिली शोहरत के चलते मजबूती से जमे हैं | शंटी के पक्ष में एक बात यह भी जाती है कि पूर्व मंत्री डॉ.नरेंद्र नाथ की हठ के चलते कांग्रेस यहाँ मुकाबले में कहीं भी नहीं दिख रही लिहाजा संजय गोयल और शंटी में सीधी टक्कर रहने वाली है जिसका फायदा शंटी को मिलेगा इस सम्भावना से भी इनकार नहीं किया जा सकता | परिणाम कुछ भी रहे लेकिन दोनों सीटों पर मुकाबला रोमांचक होगा इसमें कोई दिस दैट नहीं है | आज बस इतना ही

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *