सत्य के साथ • आपके साथगुरुवार, 29 अक्टूबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Disability Empowerment: दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में दिल्ली सरकार के प्रयास सराहनीय: विनोद जायसAnti-Rabies Vaccine: जानवरों के हमलों के शिकार लोगों को समय पर उपचार उपलब्ध कराना निगम की प्राथमिकता: मुकेश बंसलKarwa Chauth Mahotsav: दिल्ली नगर निगम के सिविक सेंटर में भव्य करवा चौथ महोत्सव, महिलाओं के हस्तनिर्मित उत्पादों ने खींचा ध्यानChhath Puja Preparation: छठ महापर्व की तैयारियों में जुटी दिल्ली सरकार, सूर घाट की व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के निर्देश: रामनारायण दुबेFree Medical Camp: चौधरी कृष्ण पाल सिंह तोमर की याद में स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन, विनोद राणा ने दी जानकारीFarmers Welfare: बंसीलाल गुर्जर का अभिनंदन करने पहुंची दिल्ली प्रदेश भाजपा किसान मोर्चा की टीमStudent Hostel Scheme: छात्रों को होगा फायदा, ट्रिपल इंजन सरकार लगातार कर रही जनहित में काम: रोमेश चंद्र गुप्ताSpain Train Accident: स्पेन में दो हाई-स्पीड ट्रेनों की भीषण टक्कर, 68 लोगों की मौत, सैकड़ों यात्री प्रभावित, पटरी से उतरकर खाई में गिरे डिब्बे, बड़े पैमाने पर बचाव अभियान जारी

Deva Box Office Collection Day 2: ‘देवा’ बनकर शाहिद कपूर ने किया दमदार कलेक्शन, 2025 की इन फिल्मों को पछाड़ा

3 मिनट पढ़ें
Deva Box Office Collection Day 2

Deva Box Office Collection Day 2: 'देवा' बनकर शाहिद कपूर ने किया दमदार कलेक्शन, 2025 की इन फिल्मों को पछाड़ा

Deva Box Office Collection Day 2: शाहिद कपूर की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘देवा’ अब पर्दे पर आ गई है. शाहिद के फैंस उन्हें लंबे समय से एक्शन अवतार में देखने का इंतजार कर रहे थे. ऐसे में एक्टर अब एक्शन और सस्पेंस से भरपूर फिल्म ‘देवा’ के साथ हाजिर हो गए हैं. दर्शकों को ये फिल्म खूब पसंद आ रही है और ये ठीक ठाक कलेक्शन करती भी दिख रही है. ‘देवा’ ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर स्लो ओपनिंग ली थी. वहीं दूसरे दिन फिल्म की कमाई में कुछ इजाफा हुआ है.

‘देवा’ के प्रोडक्शन हाउस जी स्टूडियोज के मुताबिक ‘देवा’ ने पहले दिन भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 5.78 करोड़ रुपए से खाता खोला था. वहीं दूसरे दिन फिल्म को वीकेंड का खास फायदा तो नहीं मिला लेकिन फिल्म की कमाई थोड़ी बढ़ी है. ‘देवा’ ने दूसरे दिन 6.25 करोड़ रुपए का कारोबार किया है. यानी 2 दिन में फिल्म ने कुल 12.03 करोड़ रुपए कमा लिए हैं.

 

इन फिल्मों को ‘देवा’ ने पछाड़ा
शाहिद कपूर की ‘देवा’ से पहले 24 जनवरी को अक्षय कुमार की फिल्म स्काई फोर्स रिलीज हुई है. ये फिल्म भी अच्छा कमा रही है. ऐसे में ‘देवा’ और स्काई फोर्स पर बॉक्स ऑफिस क्लैश का असर नजर आ रहा है. ‘देवा’ भले ही एवरेज कमा रही हो लेकिन दो दिन में ही फिल्म ने 2025 में अब तक रिलीज हुई कई फिल्मों को शिकस्त दे दी है. इस लिस्ट में कंगना रनौत की ‘इमरजेंसी’ शामिल है जिसने दो दिन में महज 6.1 करोड़ रुपए का कारोबार किया था. इसके अलावा राशा थडानी की ‘आजाद’ (6.77 करोड़- लाइफटाइम कलेक्शन) को भी ‘देवा’ ने पछाड़ दिया है.

‘देवा’ की स्टार कास्ट (Deva Star Cast)
रोशन एंड्रूज के डायरेक्शन में बनी फिल्म ‘देवा’ साल 2013 की मुंबई पुलिस की रीमेक है. फिल्म में शाहिद कपूर एक पुलिसवाले के रोल में दमदार एक्शन करते दिखे हैं. वहीं पूजा हेगड़े उनके साथ इश्क फरमाती नजर आई हैं. पवेल गुलाटी, कुबरा सेत और प्रवेश राणा अहम किरदार अदा करते दिखाई दिए हैं.

 

वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो ‘देवा’ ने पहले दिन 10 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया था. फिल्म ने दुनिया भर में 10.31 करोड़ का ओपनिंग कलेक्शन किया है.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *