सत्य के साथ • आपके साथगुरुवार, 5 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Yamuna River Safari: यमुना क्रूज सफारी से दिल्ली-एनसीआर में पर्यटन को मिलेगा नया आयाम : डॉ. यूके चौधरीDelhi Traffic Jam: दिवाली से पहले साउथ एक्स रिंग रोड पर कई किलोमीटर लंबा जाम, विकास मार्ग पर पैदल मार्च के चलते आज ट्रैफिक डायवर्जनParvinder Singh Jhota Murder Case: झोटा हत्याकांड में पंजाब सरकार और इंसाफ कमेटी के बीच समझौता, पत्नी को 2 करोड़ मुआवजा और सरकारी नौकरी, 6 नवंबर को होगा पोस्टमार्टमSharad Pawar Health Update: शरद पवार फिर मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती, पीएम मोदी ने फोन कर पूछा हालचाल, बोले- आप आराम करिए, हम और सुप्रिया देश संभालेंगेSchool Child Death: मयूर विहार के निजी स्कूल में तीसरी कक्षा की बच्ची की अचानक मौत, CPR ट्रेनिंग और आपातकालीन चिकित्सा व्यवस्था पर उठे गंभीर सवालChain Snatching: आनंद विहार में तीन झपटमारी की वारदातों का खुलासा, पांच पुराने मामलों में शामिल आरोपी गिरफ्तारIllegal Firecrackers: दिल्ली के शाहदरा में 311.97 किलो अवैध पटाखे बरामद, ANTF ने 26 वर्षीय युवक को किया गिरफ्तारGambling Arrest: दिल्ली के मंडोली एक्सटेंशन में ताश के पत्तों से जुआ खेलते दो आरोपी गिरफ्तार, 1,000 रुपये नकद बरामद

दिल्ली-NCR और यूपी में होगी बारिश, इन राज्यों में पड़ेगी कड़ाके की ठंड! जानें IMD का अपडेट

3 मिनट पढ़ें
दिल्ली-NCR

दिल्ली-NCR और यूपी में होगी बारिश, इन राज्यों में पड़ेगी कड़ाके की ठंड! जानें IMD का अपडेट

Weather Forecast: देश के कई हिस्सों में मौसम तेजी से बदल रहा है. दिल्ली-NCR में कोहरा बढ़ने लगा है, जबकि उत्तर भारत समेत कई राज्यों में घना कोहरा छाया हुआ है. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, 3 फरवरी से नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा, जिससे देशभर के 20 राज्यों में बारिश और घना कोहरा देखने को मिलेगा.

दिल्ली-NCR में 3 और 4 फरवरी को हल्की बारिश हो सकती है और आसमान में बादल छाए रहेंगे. अधिकतम तापमान 24 से 27°C जबकि न्यूनतम तापमान 10 से 12°C रहने की संभावना है. IMD के अनुसार, हल्की ठंडी हवाएं चलेंगी, जिससे सुबह और शाम ठंडक बनी रहेगी. 7 फरवरी तक दिन में हल्की गर्मी और सुबह-शाम ठंड महसूस होगी.

किन राज्यों में होगी बारिश?
IMD के अनुसार, उत्तरी पाकिस्तान और पूर्वी राजस्थान में साइक्लोनिक सर्कुलेशन बना हुआ है. इसके कारण 3 फरवरी से उत्तर-पश्चिम भारत में बारिश होगी.

बारिश और बर्फबारी वाले राज्य:
3 से 5 फरवरी के बीच जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है. पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश और राजस्थान में 3-5 फरवरी के बीच हल्की बारिश जबकि लक्षद्वीप में गरज-चमक के साथ बिजली गिरने और हल्की बारिश की संभावना है.

किन राज्यों में घना कोहरा रहेगा?
पश्चिमी विक्षोभ के असर से सुबह और शाम को कोहरा देखने को मिलेगा. IMD ने इन राज्यों के लिए कोहरे का अलर्ट जारी किया है.

उत्तर भारत: पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश
पूर्वी भारत: बिहार, ओडिशा, गांगेय पश्चिम बंगाल
उत्तर-पूर्व भारत: असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा
हिमालयी क्षेत्र: उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम
दिल्ली-NCR में भी हल्का कोहरा रहेगा, जिससे सुबह-शाम ठंडक महसूस होगी.

दिल्ली की वायु गुणवत्ता
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) शाम छह नौ बजे 355 दर्ज किया गया, जो ‘बहुत खराब’ श्रेणी में आता है. शून्य से 50 के बीच एक्यूआई को अच्छा, 51 से 100 के बीच संतोषजनक, 101 से 200 के बीच मध्यम, 201 से 300 के बीच खराब, 301 से 400 के बीच बहुत खराब और 401 से 500 के बीच एक्यूआई को गंभीर श्रेणी में माना जाता है.

बता दें कि दिल्ली में वायु प्रदूषण बढ़ा हुआ है, जिससे सांस की समस्याएं हो सकती हैं. ऐसे में बाहर निकलते समय मास्क पहनने और वायु गुणवत्ता को मॉनिटर करने की सलाह दी जाती है.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *