सत्य के साथ • आपके साथशनिवार, 28 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
MCD recruitment 2026: संदीप कपूर नें मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा तथा शीर्ष नेतृत्व का जताया आभारYash Maheshwari controversy: खजूरी थाने में कॉमेडियन के यश माहेश्वरी के खिलाफ शिकायत दी : प्रमोद झाDelhi traffic relief: दिल्ली की सड़कों को जाम से मिलेगी राहत विकास परियोजनाओं से बदलेगी राजधानी की तस्वीर : संजय गोयलDelhi skill development center: आधुनिक कौशल विकास केंद्र खोलेगा युवाओं के लिए रोजगार के नए रास्ते : प्रवीण निमेषRinku Singh Wedding: रिंकू सिंह और सांसद प्रिया सरोज की शादी 4 दिसंबर को लखनऊ में, रिसेप्शन में 2,000 मेहमानTractor Sales: त्योहारी सीजन में ट्रैक्टरों की बंपर बिक्री, आंकड़ा 1 लाख के पारSilver Price Today: चांदी में जोरदार तेजी, MCX पर 6% अपर सर्किट के साथ 1.54 लाख रुपये के पारIndore Double Murder: 50 लाख रुपये के विवाद में डबल मर्डर, मुख्य आरोपी हर्ष दिल्ली से गिरफ्तार

मोदी की रैली से घोंडा में अजय महावर को मिली मजबूती

3 मिनट पढ़ें
अजय महावर

मोदी की रैली से घोंडा में अजय महावर को मिली मजबूती

Advertisement

मोदी की रैली से घोंडा में अजय महावर को मिली मजबूती

* आप प्रत्याशी गौरव शर्मा से है सीधी टक्कर

* भीष्म शर्मा भी डटे हैं मजबूती से

– अश्वनी भारद्वाज –

Advertisement

नई दिल्ली ,उत्तर पूर्वी दिल्ली संसदीय क्षेत्र के तहत घोंडा विधानसभा में कहने को भले ही त्रिकोणीय संघर्ष माना जा रहा है लेकिन जमीनी हकीकत यह है कि इस बार भाजपा और आम आदमी पार्टी में यहाँ सीधी टक्कर देखने को मिल रही है | वैसे कांग्रेस प्रत्याशी भी जी जान से जुटे हैं | ब्राह्मण तथा गुर्जर बाहुल्य बाहुल्य इस सीट पर अभी तक हुए आठ विधानसभा चुनावों में तीन बार कांग्रेस तो चार बार भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी चुनाव जीते हैं जबकि आम आदमी पार्टी के अस्तित्व में आने के बाद हुए तीन चुनावों में से दो बार भाजपा तो एक बार आम आदमी पार्टी चुनाव जीती है |

कांग्रेस के भीष्म शर्मा इस सीट से तीन बार जीतें हैं तो चार बार हारे भी है वहीं भाजपा के साहब सिंह चौहान दो बार जीते हैं तो एक-एक बार भाजपा के अजय महावर,लाल बिहारी तिवारी और आप पार्टी के श्रीदत्त शर्मा जीत दर्ज कर चुके हैं | यहाँ के आंकड़े बताते है घोंडा में किसी एक पार्टी का लगातार बर्चस्व नहीं रहा | यानी यहाँ के वोटर जागरूक है और बड़ी सोच समझ कर अपना प्रतिनिधि चुनते हैं | जहां तक इस चुनाव का सवाल है कांग्रेस नें भीष्म शर्मा पर फिर से भरोसा जताया है तो भाजपा नें भी अपने पिछले विजेता अजय महावर को मैदान में उतारा है वहीं आम आदमी पार्टी नें अपने युवा चेहरे गौरव शर्मा पर दावं खेला है | अजय महावर को जहां एंटी क्म्बेंसी का सामना करना पड़ रहा था वहीं आप पार्टी के पूर्व विधायक श्रीदत्त शर्मा तथा भजनपुरा वार्ड से निगम पार्षद रेखा रानी के पाला बदलने यानी भाजपा में आने के बाद अजय महावर का पलड़ा भारी दिखने लगा | इसके अलावा भीष्म शर्मा द्वारा इस बार मजबूती से चुनाव लड़ना भी अजय महावर को मजबूती देता दिख रहा है |

गौरव शर्मा की धर्मपत्नी एक वार्ड से निगम पार्षद है लिहाजा कार्यकर्ताओं की पूरी टीम उनके पास है वहीं भीष्म शर्मा की पुरानी टीम के कई दिग्गज भाजपा और आप पार्टी में शामिल हो चुके है | समझ गए ना आप तीनों प्रत्याशी एक दूसरे के समीकरण बना -बिगाड़ रहे है | आज प्रधानमन्त्री नरेंद्र मोदी की इसी विधानसभा के तहत हुई जबर्दस्त रैली का भी यहाँ नतीजों पर प्रभाव पड़ेगा इस सम्भावना से इनकार नहीं किया जा सकता | निश्चित रूप से अजय महावर इसे कैश करने से नहीं चूकने वाले | परिणाम क्या रहेगा यह तो आठ तारीख को ही पता चलेगा लेकिन रोचक मुकाबला देखने को मिलेगा इसमें कोई दिस दैट नहीं है | आज बस इतना ही …

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *