सत्य के साथ • आपके साथसोमवार, 23 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Ward Committee Meeting Delhi: वार्ड कमेटी की बैठक में गूंजे कर्दमपुरी वार्ड के जनहित के मुद्दे : मुकेश बंसलAyushman Bharat Scheme: आयुष्मान योजना का बढ़ेगा दायरा, जांच के साथ अब मरीजों को मिलेगी सर्जरी की सुविधा : रेखा रानी MCD New Rules 2026: कूड़ा फैलाने वालों पर अब लगेगा दोगुना जुर्माना हर साल 5 प्रतिशत बढ़ेगी पेनल्टी : देवेंद्र शर्माEhsaas 2026: बच्चों के मानसिक स्वास्थ्य और उज्ज्वल भविष्य की दिशा में ऐतिहासिक पहल है ‘एहसास 2026’ : दीपक गाबाDelhi Railway Development: केंद्र व दिल्ली सरकार मिलकर कर रही है दिल्ली के विकास के लिए कार्य : राजकुमार बल्लनIndia Biennale 2026: इंडिया बिएनाले से अंतरराष्ट्रीय सांस्कृतिक मानचित्र पर नई पहचान बनाएगी दिल्ली : विनोद जायसDelhi Pollution, Delhi Air Pollution, Ramesh Chandra Gupta, Rekha Gupta Government, Delhi GovernmenYuzvendra Chahal BJP: क्रिकेटर युजवेंद्र चहल भाजपा में शामिल, ओबीसी मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में बने विशेष आमंत्रित सदस्य

Mahakumbh Fire: महाकुंभ में दूसरी बार लगी भीषण आग, कई टेंट जलकर खाक, लाखों का नुकसान

2 मिनट पढ़ें
Mahakumbh Fire

Mahakumbh Fire: महाकुंभ में दूसरी बार लगी भीषण आग, कई टेंट जलकर खाक, लाखों का नुकसान

Advertisement

Prayagraj Mahakumbh Fire: प्रयागराज महाकुंभ में गुरुवार (30 जनवरी) को एक बार फिर से आग लग गई. यह भीषण आग महाकुंभ के सेक्टर 22 में लगी है. जिससे मौके पर अफरा तफरी मच गई. इस आगजनी में कई टेंट जलकर खाक हो गए. फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच कर आग बुझाने में जुट गया.

दरअसल, यह आग महाकुंभ के सेक्टर 22 में झूसी इलाके के छतनांग घाट के पास स्थित नागेश्वर पंडाल में लगी. इस आग की भयावहता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि इसकी लपटें दूर से देखी जा सकती थीं. फायर ब्रिगेड की टीम सूचना मिलती ही मौके पर पहुंच गई और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया है.

लाखों का सामान जलकर खाक
महाकुंभ क्षेत्र में नागेश्वर पंडाल लगी आग में राहत की बात यह है कि इसमें कोई जनहानि नहीं हुई है. यह आग दोपहर करीब पौने दो बजे लगी थी. आग से लाखों रुपये नुकसान का हुआ है, जिसमें कई टेंट जलकर खाक हो गए. पंडाल में मौजूद सभी लोग सुरक्षित हैं, समय रहते वह पंडाल से बार आ गए थे. कड़ी मशक्कत के बाद कुछ ही मिनटों में फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पा लिया.

Advertisement

’15 टेंट हुए हैं प्रभावित’
इस संबंध में एक पुलिस अधिकारी ने बताया, “हमें सूचना मिली थी कि टेंट में आग लग गई है. मौके पर पहुंचने पर पता चला कि 15 टेंट प्रभावित हुए हैं. हमने तुरंत कार्रवाई की, आग बुझाई और उस पर काबू पा लिया.” उन्होंने आगे बताया कि “मौके पर पहुंच मार्ग न होने के कारण कुछ दिक्कतें आईं, लेकिन अब सब कुछ नियंत्रण में है. कोई हताहत नहीं हुआ है और कोई भी टेंट जला नहीं है.”

घटना को लेकर मेला पुलिस अधिकारी सीओ प्रमोद शर्मा ने बताया कि यहां अनधिकृत रूप से टेंट लगे हुए थे. एसडीएम ने भी अनधिकृत रूप से टेंट लगने की पुष्टि की है. यह क्षेत्र चमनगंज चौकी के अंतर्गत आता है. टेंट कैसे लगे अब लोकल पुलिस इसकी जांच करेगी.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *