सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

Delhi Election 2025: ‘दिल्ली में किरायेदारों को भी फ्री में मिलेगी बिजली’, अरविंद केजरीवाल का बड़ा ऐलान

2 मिनट पढ़ें
अरविंद केजरीवाल

Delhi Election 2025: 'दिल्ली में किरायेदारों को भी फ्री में मिलेगी बिजली', अरविंद केजरीवाल का बड़ा ऐलान

Advertisement

Delhi Vidhan Sabha Chunav 2025: आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शनिवार (18 जरवरी 2025) को एक और बड़ा ऐलान किया. उन्होंने कहा कि दिल्ली में हमने बिजली और पानी फ्री कर दी है. दुख की बात है कि किरायेदारों को इसका फायदा नहीं मिलता. इसके कई कारण हो सकते है. मेरा मानना है कि किरायेदारों को भी इसका लाभ मिलना चाहिए.

उन्होंने कहा, “दिल्ली विधानसभा चुनाव के बाद हम ऐसी योजना लेकर आएंगे जिससे किरायेदारों को भी फ्री बिजली और पानी का फायदा मिले.”

 

‘किरायेदारों को मिलेगा फ्री बिजली-पानी योजना का लाभ’  

अरविंद केजरीवाल ने फ्री बिजली-पानी के मसले पर कहा कि दिल्ली वालों को 200 यूनिट से बिजली फ्री मिलती है. 200 से 400 यूनिट पर हाफ चार्ज लगता है. दिल्ली में रहने वाले किरायेदारों को अलग-अलग कारणों से इसका लाभ नहीं मिल रहा है.

Advertisement

उन्होंने कहा, “अब हमारी सरकार ने तय किया है कि किरायेदार भी दिल्ली के ही रहने वाले हैं, तो उन्हें भी फ्री बिजली और पानी मिलना चाहिए. मैं, जहां भी जाता हूं किरायेदार हमें घेर लेते हैं. कहते हैं कि सरकारी स्कूलों में बच्चों को पढ़ाने का लाभ मिलता है. मोहल्ला क्लिनिक व अस्पतालों में फ्री ट्रीटमेंट का लाभ मिलता है. डीटीसी बस में फ्री सेवा और बुजुर्ग तीर्थ यात्रा योजना का भी लाभ दिल्ली में रहने वाले किरायेदार उठा रहे हैं, पर फ्री बिजली-पानी का लाभ नहीं मिल रहा है.”

इस बात को ध्यान में रखते हुए हमारी सरकार ने योजना बनाई है कि युनाव के बाद हमारी सरकार किरायेदारों को ​फ्री बिजली पानी मुहैया कराएगी.

आप प्रमुख ने कहा, “अधिकतर किराएदार बिहार और पूर्वी यूपी से आते हैं. वे लोग दिल्ली में गरीबी की हालत में रहते हैं. एक बिल्डिंग में 100 लोग रहते हैं. इतने गरीबी की हालत में भी उन्हें बिजली और पानी सब्सिडी का लाभ नहीं मिलता है, तो तकलीफ होती है. अब सभी किरायेदारों को भी यह लाभ मिलेगा.”

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *