सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

Delhi Election: ‘कांग्रेस के उम्मीदवारों से AAP और BJP को हार का डर’, देवेंद्र यादव का दावा

2 मिनट पढ़ें
Delhi Election

Delhi Election: 'कांग्रेस के उम्मीदवारों से AAP और BJP को हार का डर', देवेंद्र यादव का दावा

Advertisement

Delhi Assembly Election 2025: दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष देवेन्द्र यादव ने आम आदमी पार्टी और बीजेपी पर मनोवैज्ञानिक दबाव बनाने की कोशिश करते हुए निशाना साधा. उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल और भारतीय जनता पार्टी न सिर्फ़ कांग्रेस की घोषित गारंटियों से घबरा रही हैं बल्कि उन्हें कांग्रेस के उम्मीदवारों से हार का डर भी सता रहा है.

कांग्रेस की लिस्ट से डरे केजरीवाल-देवेंद्र यादव

यादव ने कहा कि कांग्रेस उम्मीदवारों की लिस्ट जारी होते ही अरविंद केजरीवाल ने अपने उम्मीदवार बदलने शुरू कर दिए हैं. उन्होंने नरेला और हरिनगर विधानसभा से आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार बदल दिए हैं, जो यह साबित करता है कि उन्हें कांग्रेस से हार का डर सता रहा है. यादव ने आगे कहा कि कांग्रेस के मजबूत उम्मीदवारों के सामने आम आदमी पार्टी आखिर कितने प्रत्याशी बदलेगी?

‘केजरीवाल को छोड़नी होगी दिल्ली की सत्ता’ 

उन्होंने कहा कि दिल्ली की जनता अब आम आदमी पार्टी की सरकार को ही बदलने का मन बना चुकी है. उन्होंने कहा कि, अरविंद केजरीवाल सहित उनके मंत्रियों, विधायक और नेताओं का जनता सीधा विरोध कर रही है और केजरीवाल समझ चुके हैं कि अब उन्हें दिल्ली की सत्ता छोड़कर जाना ही पड़ेगा. यह उनके 11 वर्षों के कुशासन और भ्रष्टाचार का ही परिणाम है कि जनता उन पर विश्वास नहीं करना चाहती.

Advertisement

‘कांग्रेस को फिर से सत्ता में लाएगी जनता’

उन्होंने कहा कि हार के डर से केजरीवाल ने अपनी सूची में 15 से अधिक विधायकों के टिकट काट दिए और अपने सबसे निकट साथी मनीष सिसोदिया की सीट पटपड़गंज से बदलकर जंगपुरा से उतारकर अपनी हार का डर पहले ही जाहिर कर चुके हैं.

यादव ने कहा कि, केजरीवाल ने कई सीटों पर विधायकों की टिकट काटकर उनके बेटों या परिवार के सदस्यों को टिकट देकर अपनी संभावित हार को उजागर दिया है. कांग्रेस पार्टी, अरविंद केजरीवाल के हार के इस डर को सार्थक करके दिखाएगी, क्योंकि जनता ने बीजेपी और आम आदमी पार्टी को हराने का मन बना लिया है और जनता कांग्रेस को मौका देकर फिर से सत्ता में लाएगी.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *