सत्य के साथ • आपके साथशनिवार, 28 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
MCD recruitment 2026: संदीप कपूर नें मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा तथा शीर्ष नेतृत्व का जताया आभारYash Maheshwari controversy: खजूरी थाने में कॉमेडियन के यश माहेश्वरी के खिलाफ शिकायत दी : प्रमोद झाDelhi traffic relief: दिल्ली की सड़कों को जाम से मिलेगी राहत विकास परियोजनाओं से बदलेगी राजधानी की तस्वीर : संजय गोयलDelhi skill development center: आधुनिक कौशल विकास केंद्र खोलेगा युवाओं के लिए रोजगार के नए रास्ते : प्रवीण निमेषRinku Singh Wedding: रिंकू सिंह और सांसद प्रिया सरोज की शादी 4 दिसंबर को लखनऊ में, रिसेप्शन में 2,000 मेहमानTractor Sales: त्योहारी सीजन में ट्रैक्टरों की बंपर बिक्री, आंकड़ा 1 लाख के पारSilver Price Today: चांदी में जोरदार तेजी, MCX पर 6% अपर सर्किट के साथ 1.54 लाख रुपये के पारIndore Double Murder: 50 लाख रुपये के विवाद में डबल मर्डर, मुख्य आरोपी हर्ष दिल्ली से गिरफ्तार

भाजपा नें खुद बिगाड़ा अपना खेल ,टिकिट बंटवारे में हुई फेल

4 मिनट पढ़ें
भाजपा

भाजपा नें खुद बिगाड़ा अपना खेल ,टिकिट बंटवारे में हुई फेल

Advertisement

भाजपा नें खुद बिगाड़ा अपना खेल ,टिकिट बंटवारे में हुई फेल

         कई सीटों पर दिया आप पार्टी को वाक् ओवर

                       – अश्वनी भारद्वाज –

नई दिल्ली ,हैडलाइन में लिखी बात केवल हम ही नहीं कह रहे हैं अपितु भाजपा के अनेक कार्यकर्ता भी कह रहे हैं | इतना ही नहीं कई इलाकों के आम लोगो की जुबान पर भी यही चल रहा है | भाजपा नें जब अपनी पहली लिस्ट जारी की थी तभी यह एहसास हो गया था कि दूसरी लिस्ट भी कुछ ऐसी ही होगी जो कार्यकर्ताओं में जोश नहीं भर पाएगी | करीब डेढ़ माह पूर्व दिल्ली में जो बदलाव की चर्चा चल रही थी निश्चित रूप से उसमें ब्रेक लग गया है | दरअसल प्रत्याशी चयन को ले जिस तरह का माहौल बनाया गया था वह धरा का धरा ही रह गया |

Advertisement

पार्टी नें जो सर्वे कराया था उसमें पार्टी की सरकार बनती दिख रही थी लेकिन उसके बाद घोषणाओं  के बाजीगर अपना पिटारा ले जनता के बीच पहुंचे तो सारे समीकरण उल्ट पुलट हो गए और भाजपा के रणनीतिकार पुराने आंकड़ों में ही उलझे रहे तथा  प्रत्याशी चयन में गच्चा खा गए | ना तो जातीय समीकरणों को ध्यान में रखा गया और ना ही जमीनी कार्यकर्ताओं को तवज्जो दी गई |

दूसरे दलों से पार्टी में शामिल हुए एक दर्जन से ज्यादा नेताओं को प्रत्याशी बनाना भी भाजपा को भारी पड़ने वाला है इस सम्भावना  से इनकार नहीं किया जा सकता जबकि उन्ही क्षेत्रों से भाजपा के मजबूत दावेदार ताकते रह गए | हालांकि कुछ मजबूत चेहरे भी उतारे गए है और उनकी जीत भी निश्चित है जिसकी चर्चा हम बाद में करेगें | करीब दो माह पूर्व यह चर्चा थी निगम पार्षदों को शायद ही मौका मिले लेकिन आप पार्टी द्वारा करीब दस पार्षदों को मैदान में उतारनें  के बाद भाजपा नें भी अभी तक एक दर्जन पार्षदों को मौका दे अन्य मजबूत दावेदारों को रेस से बाहर कर दिया | इसके पीछे पार्टी की सोच थी पार्षद कम से कम एक वार्ड में तो बढत ले ही लेगा लेकिन रणनीतिकार यह भूल गए निगम चुनाव हों या विधानसभा अथवा लोकसभा चुनाव सभी में मुद्दे और समीकरण कम से कम दिल्ली में तो अलग-अलग ही रहते हैं | जो निगम पार्षद और भी ज्यादा जमीनी है और उनका नम्बर नहीं लगा तो उनका नाराज होना भी स्वभाविक है उनके मन में भी आएगा उनकी कमीज मेरी कमीज  से सफेद कैसे | समझ गए ना आप इधर कुआँ तो उधर खाई,यानी भाजपा की मुसीबत आई | जहां तक सीटिंग विधायकों का सवाल था पार्टी यह भांप कर भी  जान कर  अनजान बन गई कि क्षेत्र में उनका कितना जबर्दस्त विरोध है | और आप देख लेना इसका खामियाजा पार्टी को भरना पड़ेगा | एक क्षेत्र में तो पोस्टर तक लग गए मोदी जी से बैर नहीं और विधायक तेरी खैर नहीं ,एक तरफ आप विपरीत हालात में भी पांच बार जीते विधायक का क्षेत्र बदल उन्हें मुसीबत में डाल रहे हो ,जहां उन्हें अपनी पार्टी के अन्य सशक्त दावेदारों के विरोध का सामना करना पड़ेगा  वहीं दूसरी ओर चंद वोटो से जीते को रिपीट कर रहे हो | जनाब ये दिल्ली की जनता है सब जानती है ,आपकी हवा नहीं है जिसे प्रत्याशी बना दोगे वो विधायक बन जाएगा |

वैसे  ये पार्टी का इंटरनल मामला है लेकिन पार्टी को यह ध्यान रखना चाहिए बूंद-बूंद से ही घड़ा भरता है | दोनों सूची देख हमें तो लगता नहीं घड़ा तो क्या सुराही भी भर पाएगी | तीसरी सूची भी यदि इसी तर्ज पर बनी तो समझ लेना गई भैंस पानी में | आज बस इतना ही …

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *