सत्य के साथ • आपके साथशनिवार, 28 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
MCD recruitment 2026: संदीप कपूर नें मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा तथा शीर्ष नेतृत्व का जताया आभारYash Maheshwari controversy: खजूरी थाने में कॉमेडियन के यश माहेश्वरी के खिलाफ शिकायत दी : प्रमोद झाDelhi traffic relief: दिल्ली की सड़कों को जाम से मिलेगी राहत विकास परियोजनाओं से बदलेगी राजधानी की तस्वीर : संजय गोयलDelhi skill development center: आधुनिक कौशल विकास केंद्र खोलेगा युवाओं के लिए रोजगार के नए रास्ते : प्रवीण निमेषRinku Singh Wedding: रिंकू सिंह और सांसद प्रिया सरोज की शादी 4 दिसंबर को लखनऊ में, रिसेप्शन में 2,000 मेहमानTractor Sales: त्योहारी सीजन में ट्रैक्टरों की बंपर बिक्री, आंकड़ा 1 लाख के पारSilver Price Today: चांदी में जोरदार तेजी, MCX पर 6% अपर सर्किट के साथ 1.54 लाख रुपये के पारIndore Double Murder: 50 लाख रुपये के विवाद में डबल मर्डर, मुख्य आरोपी हर्ष दिल्ली से गिरफ्तार

मोदी की जनसभा तय करेगी दिल्ली के चुनाव की रफ्तार

3 मिनट पढ़ें
मोदी

मोदी की जनसभा तय करेगी दिल्ली के चुनाव की रफ्तार

Advertisement

मोदी की जनसभा तय करेगी दिल्ली के चुनाव की रफ्तार

* कल अशोक विहार में होगी जनसभा

– अश्वनी भारद्वाज –

नई दिल्ली ,राजधानी दिल्ली में विधानसभा चुनाव की आहट तो काफी दिन से महसूस हो रही है क्योंकि दिल्ली की सत्ता पर काबिज आम आदमी पार्टी अपने सभी प्रत्याशी काफी समय पहले घोषित कर चुकी है जबकि कांग्रेस भी अपनी आधी से ज्यादा सीटों पर प्रत्याशी उतार चुकी है | लेकिन भारतीय जनता पार्टी नें अभी तक अपने पत्ते नहीं खोले है | यह चर्चा जरुर है कुछ अप्रत्याशित होगा ,वो क्या होगा चंद लोग ही जानते है, यहाँ तक कि उस पर चर्चा भी नहीं करना चाहते |

Advertisement

दरअसल भाजपा के बड़े वाले रणनीतिकारों को यह मालुम है सामने वाला कुछ ज्यादा ही होशियार है जिसने अपनी बिगड़ी गेम को एक पखवाड़े में ही बदल कर रख दिया | लिहाजा अब भाजपा भी कुछ बड़ा करने की योजना में जुटी है | भाजपा के पास प्रधानमन्त्री मोदी का पिटारा जो है और जब वह गारंटी देते हुए खुलता है तो लोग उस पर भी भरोसा कर लेते हैं | तीन तारीख को अशोक विहार के डिस्ट्रिक्ट पार्क में प्रधानंत्री राजधानी दिल्ली की करीब आधा दर्जन बड़ी परियोजनाओं का शिलान्यास तथा लोकार्पण करने जा रहे हैं जिनपर 45 सौ करोड़ रूपये अनुमानित लागत आ रही है | दिल्ली के चुनाव किस तरफ बढ़ रहे हैं मोदी जी का पिटारा खुलने के बाद ही अंदाजा लगाया जा सकेगा समझ गए ना आप यदि पिटारे से कुछ बड़ी गारंटियों की घोषणा उसी स्टाईल में होती हैं कि ये मोदी की गारंटी है तो समझ लीजिये अविलम्ब चुनाव हो रहे हैं और यदि ऐसा नहीं होता है तो गई भैंस पानी में | यानी चुनाव कुछ समय बाद ही होंगे |

क्या हो सकती है मोदी की गारंटी सबसे पहले तो 2100 की काट,दूसरी राशन के साथ-साथ एक सम्मानजनक राशि की घोषणा के साथ कुछ और बड़ा भी ,अब सब कुछ हम ही बता देंगे तो पिटारे में बचेगा ही क्या | लेकिन इतना तय है मोदी पूरी तरह से हमलावर रहेगें इस संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता, आखिर दस साल का हिसाब जो माँगना है | मोदी के साथ मनोहर लाल ,धर्मेन्द्र प्रधान,सुकांता मजमुदार,तोखन शाहू ,हर्ष मल्होत्रा के साथ-साथ उप राज्यपाल विनय कुमार सक्सेना भी मौजूद रहेगें | आज बस इतना ही …

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *