सत्य के साथ • आपके साथशनिवार, 28 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
MCD recruitment 2026: संदीप कपूर नें मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा तथा शीर्ष नेतृत्व का जताया आभारYash Maheshwari controversy: खजूरी थाने में कॉमेडियन के यश माहेश्वरी के खिलाफ शिकायत दी : प्रमोद झाDelhi traffic relief: दिल्ली की सड़कों को जाम से मिलेगी राहत विकास परियोजनाओं से बदलेगी राजधानी की तस्वीर : संजय गोयलDelhi skill development center: आधुनिक कौशल विकास केंद्र खोलेगा युवाओं के लिए रोजगार के नए रास्ते : प्रवीण निमेषRinku Singh Wedding: रिंकू सिंह और सांसद प्रिया सरोज की शादी 4 दिसंबर को लखनऊ में, रिसेप्शन में 2,000 मेहमानTractor Sales: त्योहारी सीजन में ट्रैक्टरों की बंपर बिक्री, आंकड़ा 1 लाख के पारSilver Price Today: चांदी में जोरदार तेजी, MCX पर 6% अपर सर्किट के साथ 1.54 लाख रुपये के पारIndore Double Murder: 50 लाख रुपये के विवाद में डबल मर्डर, मुख्य आरोपी हर्ष दिल्ली से गिरफ्तार

प्रयागराज: बिजली का तार खींचते समय ब्रिज टॉवर गिरा, 5 मजदूर घायल, एक का पैर कटा

2 मिनट पढ़ें
प्रयागराज

प्रयागराज: बिजली का तार खींचते समय ब्रिज टॉवर गिरा, 5 मजदूर घायल, एक का पैर कटा

Advertisement

Prayagraj Bridge Tower Collapsed: प्रयागराज में बिजली का तार खींचते समय ब्रिज टॉवर गिरने से हादसा हुआ. इस हादसे में कुल पांच मजदूर घायल हुए हैं. ब्रिज टावर के नीचे दबने से एक मजदूर का पैर कट गया है. जिस मजदूर का पैर कटा है उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है. दो मजदूरों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है. वहीं अन्य तीन मजदूरों को अस्पताल में भर्ती किया गया है.

ब्रिज टॉवर गिरने से शनिवार को तीन मजदूरों की हालत गंभीर बताई जा रही है. हादसे में कुल पांच मजदूर घायल हुए थे. इन घायलों में से तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है. जबकि दो मजदूरों को प्राथमिक उपचार के बाद छोड़ दिया गया है. वहीं गंभीर रूप से घायल तीन मरीजों का मेडिकल कॉलेज के एसआरएन अस्पताल में इलाज जारी है. यह घटना प्रयागराज के सराय इनायत थाना क्षेत्र की बताई जा रही है.

कैसे हुई ये घटना
ब्रिज टॉवर गिरने से हुए हादसे की पुष्टि डीसीपी गंगानगर कुलदीप सिंह गुनावत ने घटना की पुष्टि की है. इस हादसे के बाद घटना स्थल पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई है. वहां मौजूद लोगों ने बचाव कार्य शुरू कर दिया था. घटना में घायल मजदूरों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया. गौरतलब है कि घटना तब हुई जब मशीन के जरिए ब्रिज टॉवर का तार खींचा जा रहा था.

Advertisement

जब ब्रिज टॉवर का तार मशीन के जरिए खींचा जा रहा था उसी वक्त अचानक टॉवर गिर गया. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस-प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई. तब तक वहां लोगों की भारी भीड़ जमा हो चुकी थी. इसके बाद वहां दबे हुए मजदूरों को बाहर निकाला गया और फिर उन घायल मजदूरों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *