सत्य के साथ • आपके साथरविवार, 29 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Mayfair Society Event: मेफेयर सोसायटी में बच्चों ने चित्रकला प्रतियोगिता के जरिए दिया ई-कचरा प्रबंधन का संदेशDelhi Air Pollution: दिल्ली की जहरीली हवा साबित हो रही है जान लेवा : आदेश भारद्वाजDelhi Girls Safety: पार्कों में भी सुरक्षित नहीं हैं राजधानी में बालिकाएं : परमानन्द शर्माIndia Vs Sri Lanka: 13 दिसंबर से भिड़ेंगे भारत-श्रीलंका, जानें संभावित वनडे टीम और पूरा कार्यक्रमAfghanistan School Blast: कुनार में स्कूल के पास डायनामाइट गोदाम में विस्फोट, सात छात्रों की जान गईGuna Road Accident: गुना में दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, चार लोगों ने मौके पर तोड़ा दमPauri Road Accident: पौड़ी के रिखणीखाल में मैक्स वाहन खाई में गिरा, 8 की मौत, कई घायलDMK Amit Shah Meeting: परिसीमन विधेयक से पहले शाह से मिले DMK सांसद, लोकसभा में INDIA ब्लॉक से अलग होंगी सीटें

Delhi Fire: मकान की छत ढहने से फटी LPG पाइपलाइन, गैस रिसाव से भयंकर आग, 6 झुलसे

2 मिनट पढ़ें
Delhi Fire

Delhi Fire: मकान की छत ढहने से फटी LPG पाइपलाइन, गैस रिसाव से भयंकर आग, 6 झुलसे

Advertisement

Delhi Narela Fire News: देश की राजधानी के नरेला इलाके से सिलेंडर से गैस रिसाव के बाद भीषण आग लगने की घटना सामने आई है. इस हादसे में तीन बच्चे समेत 6 लोगों के झुलने की सूचना है. इस हादसे में कितने लोग हताहत हुए इसकी जानकारी अभी नहीं मिली है. आग लगने की वजह से इलाके में अफरातफरी मच मच गई और लोग जान बचाने के लिए भागत दिखाई दिए.

दिल्ली के नरेला इलाके के पंजाबी कॉलोनी के शनि मंदिर में आग लगने की यह घटना सुबह 7 बजकर 54 मिनट की है. दिल्ली फायर सेवा के अफसरों के मुताबिक उन्हें पीसीआर कॉल के जरिए इसकी सूचना मिली. घटना की सूचना मिलते ही दो दमकल की गाड़ियों को आग पर काबू पाने के लिए रवाना कर दिया गया.

चपेट में आये लोग 50 फीसदी तक झुलसे

इस हादसे में झुलसे लोगों को पास के राजा हरीश चंद्र अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया. इस हादसे की चपेट में आए लोग 40 से 45 प्रतिशत झुलस गए हैं. सभी इलाज अस्पताल में चल रहा है. आग लगने की यह घटना में सिलेंडर में ब्लास्ट से न होकर गैस रिसाव की वजह से हुई है.

Advertisement

पीड़ित की हालत खतरे से बाहर 

बता दें कि दिल्ली के नरेला इलाके में पंजाबी कॉलोनी में फ्लैट की छत ढहने से खाना बनाते वक्त एलपीजी गैस पाइप लाइन में आग लग गई. आग पर काबू पा लिया गया है. आग से घर में मौजूद 6 लोग झुलस गए. सभी की हालत खतरे से बाहर है.

दो दिन पहले भी नरेला के एक खाद्य प्रसंस्करण इकाई में भीषण आग लगने से तीन लोगों की मौत हुई थी. इस हादसे में 6 अन्य घायल हो गए. कंपनी श्याम कृपा फूड्स प्राइवेट लिमिटेड सूखी मूंग दाल प्रसंस्करण का काम करती है. आग पर काबू पाने के लिए 14 से अधिक दमकल गाड़ियां मौके पर भेजी गई थीं. मृतकों की पहचान श्याम (24), राम सिंह (30) और बीरपाल (42) के रूप में हुई. ये सभ्ज्ञी सभी फैक्ट्री के कर्मचारी थे.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *