सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

Dharmendra Birthday: ‘पापा आपसे बहुत प्यार करता हूं’, 89 साल के हुए ‘हीमैन’ धर्मेंद्र, बेटे सनी देओल ने शेयर की अनसीन फोटोज

2 मिनट पढ़ें
Dharmendra Birthday

Dharmendra Birthday: 'पापा आपसे बहुत प्यार करता हूं', 89 साल के हुए 'हीमैन' धर्मेंद्र, बेटे सनी देओल ने शेयर की अनसीन फोटोज

Advertisement

Dharmendra Birthday: हिन्दी सिनेमा में लंबा अर्सा गुजार चुके सुपरस्टार धर्मेंद्र 8 दिसंबर को अपना 89वां बर्थडे मना रहे हैं. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम के जरिए सनी देओल ने अपने पापा को शुभकामनाएं दी हैं.

सनी देओल ने धर्मेंद्र को किया विश

सनी देओल ने कुछ अनसीन तस्वीरों के साथ पिता धर्मेंद्र को बर्थडे विश किया. तस्वीरों की इस रील के बैकग्राउंड में हैप्पी बर्थडे धुन सुनाई दे रही है. कैप्शन में लिखा है- हैप्पी बर्थडे पापा, मैं आपसे बहुत प्यार करता हूं.

सनी के इस पोस्ट में कुछ फोटो उस दौरान की हैं जब सनी देओल बॉलीवुड में डेब्यू करने वाले थे. बॉबी देओल भी कुछ फोटोज में नजर आ रहे हैं. सनी की इस पोस्ट में फैंस भी धर्मेंद्र को विश कर रहे हैं.

बता दें कि 89 के धर्मेंद्र इस उम्र में भी काफी सक्रिय हैं. अक्सर अपना रूटीन फैंस संग शेयर करते रहते हैं. कुछ दिन पहले ही विदेश में थे वहां से लौटे तो तुरंत अपडेट दिया कि वो लौट आए हैं.

Advertisement
View this post on Instagram

A post shared by Sunny Deol (@iamsunnydeol)

 

धर्मेंद्र ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर करते हुए फैंस को ये जानकारी साझा की थी- वो बहुत खुश हैं कि वो अपनी मातृभूमि लौट आए हैं. उनका एक और पोस्ट चर्चा में रहा था. उन्होंने अपने फैंस का शुक्रिया अदा करते हुए कहा था- मेरा नाम धर्मेंद्र मेरे पिता ने रखा था. लेकिन आप लोगों ने इतना प्यार दिया और मुझे हीमैन बना दिया.

मालूम हो कि पंजाब के लुधियाना जिले के साहनेवाल में 8 दिसंबर को 1935 में धर्मेंद्र का जन्म हुआ था. यहां से उन्होंने मुंबई तक का सफर तय किया. आज भी कई मौकों पर जब पंजाब की बात आती है तो धर्मेंद्र भावुक हो जाते हैं. वो साहनेवाल से काफी प्यार करते हैं. एक चर्चा के दौरान उन्होंने बताया था कि उनके पिता ने एक नीम का पेड़ लगाया था. आज वो नीम का पेड़ काफी बड़ा हो चुका है. मैं जब भी उस नीम के पेड़ के पास जाता हूं तो मुझे ये अहसास होता है कि वह मुझसे कह रहे हैं मैं कहीं नहीं गया हूं मैं यहां हूं तेरे पास.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *