सत्य के साथ • आपके साथशनिवार, 31 अक्टूबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Congress Rally: कांग्रेस की महारैली से भाजपा, नरेंद्र मोदी और ज्ञानेश कुमार में मचा हड़कंप : विपिन शर्माDelhi Flyover Development: फ्लाईओवरों के नीचे बदलेगी दिल्ली की तस्वीर, खाली जगहों का होगा जनहित में इस्तेमाल : गुरमीत सिंह सूराCongress Rally: जनता के हक और न्याय की आवाज बुलंद करेगी कांग्रेस की महारैली : हाजी जरीफरामलीला मैदान की रैली को मिलेगी ऐतिहासिक कामयाबी : भारत सिंह राघवदिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में दिल्ली सरकार की पहल सराहनीय : मुकेश गोयलयमुना की सफाई के नाम पर लगातार की जा रही नौटंकी को समझ रही है जनता : हाजी जरीफDelhi Air Pollution: करोड़ों रुपये खर्च के बावजूद प्रदूषण पर प्रभावी नियंत्रण नहीं: डॉ. एम. एल. भास्करChhath Puja Preparation: छठ महापर्व से पहले ही व्यवस्थाएं दुरुस्त करने में जुटी दिल्ली सरकार: दीपक गाबा

विराट और रोहित ‘फिसड्डीपने’ में अव्वल, 2024 के आंकड़े होश उड़ा देने वाले, बन रहे टीम इंडिया पर बोझ

2 मिनट पढ़ें
विराट और रोहित

विराट और रोहित 'फिसड्डीपने' में अव्वल, 2024 के आंकड़े होश उड़ा देने वाले, बन रहे टीम इंडिया पर बोझ

Rohit Sharma Virat Kohi Test Career: रोहित शर्मा और विराट कोहली, मौजूदा भारतीय टीम के 2 सबसे सीनियर खिलाड़ी. इन दोनों को भारतीय टीम के 2 सबसे मजबूत स्तंभ माना जाता है, लेकिन साल 2024 में उन्हें ऐसी फॉर्म से जूझना पड़ रहा है जिसके कारण उन्हें लोग संन्यास लेने तक की सलाह देने लगे हैं. बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2024 के दूसरे टेस्ट में कोहली और रोहित दोनों पारियों में मिलाकर क्रमशः 18 और 9 रन बना पाए हैं. उनकी नाकामी भी टीम इंडिया की 10 विकेट की हार का बड़ा कारण मिली है. अब कुछ ऐसे आंकड़े सामने आए हैं, जो विराट-रोहित को 2024 के सबसे फिसड्डी बल्लेबाज साबित करते हैं.

2024 में सबसे खराब औसत वाले भारतीय बल्लेबाज

रोहित शर्मा की बात करें तो उन्होंने इस साल 23 टेस्ट पारियों में बैटिंग की है, जिनमें उनका औसत केवल 27.13 का है. उन्होंने इस साल 597 रन बनाए हैं, जिनमें दो शतक और 2 ही फिफ्टी शामिल हैं. रोहित 2024 में सबसे खराब टेस्ट औसत वाले भारतीय बल्लेबाजों की सूची में दूसरे स्थान पर हैं. टॉप पर विराट कोहली का नाम आता है, जो इस साल अब तक 16 टेस्ट पारियों में केवल 373 रन बना पाए हैं. 2024 में उनका औसत मात्र 26.64 का है. इस साल उनके बैट से सिर्फ एक सेंचुरी और एक ही अर्धशतक निकला है.

विराट कोहली – 26.64

रोहित शर्मा – 27.13

केएल राहुल – 34.63

विशेष रूप से रोहित शर्मा के लिए गेंद और बल्ले का कनेक्शन तक करना भारी हो रहा है. 2012-2022 तक रोहित शर्मा ने 77 पारियों में बैटिंग की, जिनमें वो 11 बार बोल्ड आउट हुए थे. 2023-2024 तक वो अभी तक 36 पारी खेल चुके हैं, जिनमें वो 11 बार बोल्ड हुए हैं. आंकड़े साफ दर्शा रहे हैं कि रोहित रन बनाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं. दूसरी ओर विराट कोहली पर नजर डालें तो उन्होंने हाल ही में 9,000 टेस्ट रन पूरे किए थे, लेकिन हालिया फॉर्म को देखते हुए उन्हें 10 हजार रन के आंकड़े तक पहुंचने के लिए लंबा इंतजार करना पड़ सकता है.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *