सत्य के साथ • आपके साथशनिवार, 28 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
MCD recruitment 2026: संदीप कपूर नें मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा तथा शीर्ष नेतृत्व का जताया आभारYash Maheshwari controversy: खजूरी थाने में कॉमेडियन के यश माहेश्वरी के खिलाफ शिकायत दी : प्रमोद झाDelhi traffic relief: दिल्ली की सड़कों को जाम से मिलेगी राहत विकास परियोजनाओं से बदलेगी राजधानी की तस्वीर : संजय गोयलDelhi skill development center: आधुनिक कौशल विकास केंद्र खोलेगा युवाओं के लिए रोजगार के नए रास्ते : प्रवीण निमेषRinku Singh Wedding: रिंकू सिंह और सांसद प्रिया सरोज की शादी 4 दिसंबर को लखनऊ में, रिसेप्शन में 2,000 मेहमानTractor Sales: त्योहारी सीजन में ट्रैक्टरों की बंपर बिक्री, आंकड़ा 1 लाख के पारSilver Price Today: चांदी में जोरदार तेजी, MCX पर 6% अपर सर्किट के साथ 1.54 लाख रुपये के पारIndore Double Murder: 50 लाख रुपये के विवाद में डबल मर्डर, मुख्य आरोपी हर्ष दिल्ली से गिरफ्तार

महाराष्ट्र में भाजपा की बंपर जीत से दिल्ली की सियासत में हड़कंप

3 मिनट पढ़ें
महाराष्ट्र

महाराष्ट्र में भाजपा की बंपर जीत से दिल्ली की सियासत में हड़कंप

Advertisement

महाराष्ट्र में भाजपा की बंपर जीत से दिल्ली की सियासत में हड़कंप
* दिल्ली में भाजपा को उम्मीद जगी
– अश्वनी भारद्वाज –

नई दिल्ली ,महाराष्ट्र में भाजपा गठ्बन्धन की इतनी बड़ी जीत की उम्मीद किसी को भी नहीं थी | हो सकता है खुद भाजपा तथा उसके सहयोगी दलों को भी
यह अनुमान नहीं रहा होगा कि एन.डी.ए.गठबंधन ऐसा करिश्मा कर पायेगा | भाजपा को आज तक इतनी बड़ी जीत ना केवल महाराष्ट्र अपितु देश के किसी भी कौने में नहीं मिली | भाजपा के इस तूफान में शिव सेना शिंदे तथा एन.सी.पी.अजित पवार भी तर गए | महाराष्ट्र की जनता नें असली और नकली शिवसेना तथा एन.सी.पी.को भी अपना प्रमाण पत्र दे दिया | चंद माह पूर्व लोकसभा चुनावों में जिस कांग्रेस गठबंधन ने इसी महारष्ट्र में भाजपा गठबंधन की हवा निकाल दी थी इन परिणामों नें ना केवल उसे आईना दिखा दिया बल्कि यह मैसेज भी दे दिया कि राजनीति में अहंकार का कोई स्थान नहीं है |

समझ गए ना आप लोकसभा चुनाव परिणामों के बाद कांग्रेस गठबंधन इस गलतफहमी का शिकार हो गया था कि महाराष्ट्र तो अब हमारा है ,अगली सरकार भी हमारी है | लेकिन यह समझ लेना चाहिए जनाब ये जनता है, परिणाम देख यह गाना हमें याद आता है सदा ना रहा है और ना रहेगा जमाना किसी का | जनता की नब्ज जो नहीं पकड़ पाए समझ लो वो राजनीती में अनाड़ी है | शरद पंवार ,उद्धव ठाकरे और कांग्रेस के कई कद्दावर नेता इस शांत लहर को भांप नहीं सके और गच्चा खा गए | जबकि झारखंड में इन सबसे राजनीती में जूनियर हेमंत सोरेन लगातार मेहनत करते रहे और उम्मीद से बेहतर परिणाम ला इण्डिया गठ्बन्धन की लाज बचा दी |

Advertisement

महाराष्ट्र की बम्पर जीत नें झारखंड की जीत को फीका कर दिया लेकिन दिल्ली में केवल महाराष्ट की जीत की गूंज बड़ी जोर से सुनाई दे रही है ,दे भी क्यों ना आखिर तीन माह बाद दिल्ली में भी विधानसभा चुनाव जो होने है इन परिणामों का असर दिल्ली पर पड़ेगा इस सम्भावना से इंकार नहीं किया जा सकता | सब जानते हैं वैसे भी भाजपा तिल का पहाड़ बनाने में माहिर है यह बम्पर जीत है | इसके अलावा यू.पी.उपचुनाव में भी भाजपा का ही डंका बजा है | आपने सुना होगा खरबूजे को देख खरबूजा रंग बदलता है यानी दिल्ली फतह के लिए भी भाजपा कोई कसर नहीं छोड़ने वाली | यह भी आप समझ लीजिये अरविन्द केजरीवाल की पार्टी की छवि भी अब पिछले पांच साल पहले वाली नहीं रही | हरियाणा की जीत को दिल्ली अभी भूली नहीं है अब एक बड़ी जीत और पार्टी के खाते में आ गई है | तीन महेने तक भाजपा इस बम्पर जीत को कैश करने से नहीं चूकने वाली | आज बस इतना ही …

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *