सत्य के साथ • आपके साथरविवार, 1 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Congress Rally: कांग्रेस की महारैली से भाजपा, नरेंद्र मोदी और ज्ञानेश कुमार में मचा हड़कंप : विपिन शर्माDelhi Flyover Development: फ्लाईओवरों के नीचे बदलेगी दिल्ली की तस्वीर, खाली जगहों का होगा जनहित में इस्तेमाल : गुरमीत सिंह सूराCongress Rally: जनता के हक और न्याय की आवाज बुलंद करेगी कांग्रेस की महारैली : हाजी जरीफDelhi Pollution Action Plan: 5 से 20 नवंबर तक दिल्ली-NCR में निर्माण कार्यों पर पूरी रोक, पार्किंग शुल्क होगा दोगुनाHashim Baba Gang Shooter: दिल्ली में हाशिम बाबा गैंग के शूटर शिवम से पुलिस की मुठभेड़, दोनों तरफ से चलीं 7 गोलियांAzam Khan Arrest: रामपुर जेल से रिहा होते ही आजम खान को ED ने किया गिरफ्तार, रविवार सुबह कोर्ट में होगी पेशीINDIA Bloc Rally: रामलीला मैदान में रैली से पहले ममता बनर्जी से मिले CJP प्रमुख अभिजीत दीपके, चुनावी मुद्दों पर हुई चर्चाMangolpuri Factory Fire: दिल्ली की जूता फैक्ट्री में भीषण आग से चार मजदूरों की मौत, दो घायल; पुलिस ने दो आरोपियों को पकड़ा

Rohit-Virat: ‘रोहित-विराट को रिटायर हो जाना चाहिए’, इस पूर्व दिग्गज ने फोड़ा बम, कह दी बड़ी बात

2 मिनट पढ़ें
Rohit-Virat

Rohit-Virat: 'रोहित-विराट को रिटायर हो जाना चाहिए', इस पूर्व दिग्गज ने फोड़ा बम, कह दी बड़ी बात

Rohit-Virat Should Retire: विराट कोहली और रोहित शर्मा हाल ही में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेली गई तीन मैचों की घरेलू टेस्ट सीरीज में फ्लॉप दिखाई दिए थे. तीन मैचों की 6 पारियों में विराट के बल्ले से एक अर्धशतकीय पारी निकली और रोहित शर्मा ने भी 6 पारियों में सिर्फ 1 अर्धशतक लगाया. दोनों दिग्गजों की इस खराब फॉर्म को देखते हुए टीम इंडिया के पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाज करसन घावरी ने कहा कि रोहित और कोहली को रिटायर हो जाना चाहिए.

टाइम्स ऑफ इंडिया को दिए एक इंटरव्यू में करसन घावरी ने रोहित शर्मा और विराट कोहली को लेकर बात करते हुए कहा, “दोनों में से कोई अच्छे टच में नहीं है, इसको कबूल करिए. वे रन नहीं बना रहे हैं. जाहिर है कि वह क्लास प्लेयर हैं. क्लास कहीं नहीं जाता है, लेकिन कभी-कभी दोनों दोबारा शुरुआत करने जरूरत होती है.”

उन्होंने आगे कहा, “उन्हें ट्रैक पर वापस आने के लिए एक अच्छी पारी की दरकार है. विराट और रोहित जाहिर तौर पर दवाब में हैं. उन्हें क्रीज को घेरकर और रन बनाने होंगे. शुभमन जैसे बल्लेबाज को आगे आकर बड़े स्कोर बनाने होंगे. 30-40 रन मदद नहीं करते हैं. रवींद्र जडेजा रन बना रहे हैं, लेकिन टॉप-6 बल्लेबाजों को अच्छा स्कोर बनाना चाहिए. नहीं तो, हम संघर्ष करते रहेंगे.”

दोनों के रिटायरमेंट को लेकर कही बात

करसन घावरी से सवाल किया गया कि क्या बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी रोहित और विराट के फ्यूचर को तय करेगा? इसके जवाब में कहा, “जाहिर तौर, पर 200 प्रतिशत. उन्हें बड़ा स्कोर करने की जरूरत है. अगर वह परफॉर्म नहीं करते हैं, तो अपने टेस्ट करियर पर फैसला करने की जरूरत है. अगर वो ऑस्ट्रेलिया में परफॉर्म नहीं करते हैं, तो विराट और रोहित को रिटायर हो जाना चाहिए. उन्होंने भारतीय क्रिकेट के लिए बहुत कुछ किया, लेकिन टीम को जीतने की जरूरत है. हमें भविष्य के टीम बनाने की जरूरत है. हम उन खिलाड़ियों को कब तक रखेंगे जो परफॉर्म नहीं कर रहे हैं.”

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *