सत्य के साथ • आपके साथबुधवार, 11 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Rampur Murder: 2008 CRPF कैंप हमले के दोषी मोहम्मद शरीफ की गोली मारकर हत्या, बाइक सवार हमलावरों ने बेटे के सामने बरसाईं गोलियांMurder Case: दिल्ली में पत्नी से कथित अवैध संबंधों के शक में हत्या, प्रसाद नगर पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तारBhopal Molestation Case: भोपाल में राह चलती युवतियों से अश्लील हरकत करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 50 CCTV कैमरे खंगालकर पुलिस ने 48 घंटे में दबोचाRiver Tourism: दिल्ली में शुरू हुई ‘नमो यमुना क्रूज सफारी’, CM रेखा गुप्ता ने किया उद्घाटन, छठ से पहले दिल्लीवासियों को मिला बड़ा तोहफाUP BJP Ticket Distribution: यूपी में भाजपा 50 से अधिक विधायकों के काट सकती है टिकट, 40 फीसदी तक पुराने चेहरों को बदलने की तैयारीDelhi Pollution: AQI सही या आंकड़ों में गड़बड़ी? दिल्ली के प्रदूषण पर कांग्रेस और AAP ने भाजपा सरकार से मांगा जवाबJalaun Road Accident: भाई दूज पर दर्दनाक हादसे में उजड़ा परिवार, तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, पिता और दो मासूम बच्चों की मौत, मां गंभीरRohini Murder: दिल्ली के रोहिणी में चाकू से गोदकर 35 वर्षीय युवक की हत्या, यूनिटी वन मॉल के पास वारदात से मचा हड़कंप

South Africa WTC Win: दक्षिण अफ्रीका ने रचा इतिहास: ऑस्ट्रेलिया को हराकर पहली बार जीता विश्व टेस्ट चैंपियनशिप खिताब

3 मिनट पढ़ें
Advertisement

South Africa WTC Win: दक्षिण अफ्रीका ने रचा इतिहास: ऑस्ट्रेलिया को हराकर पहली बार जीता विश्व टेस्ट चैंपियनशिप खिताब

दक्षिण अफ्रीका ने क्रिकेट इतिहास में एक नया अध्याय लिखते हुए विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) 2025 का खिताब अपने नाम कर लिया है। ओवल के ऐतिहासिक मैदान पर खेले गए इस फाइनल मुकाबले में प्रोटियाज ने गत चैंपियन ऑस्ट्रेलिया को पांच विकेट से हराकर आईसीसी टूर्नामेंटों में 27 साल बाद पहली बार कोई बड़ा खिताब जीता है।

मैच में एडेन मार्करम के शानदार शतक और कप्तान तेम्बा बावुमा के साथ तीसरे विकेट के लिए हुई 147 रनों की अहम साझेदारी ने जीत की नींव रखी। दक्षिण अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया द्वारा दिए गए 282 रनों के लक्ष्य को चौथे दिन पांच विकेट खोकर हासिल कर लिया और 285 रन बनाकर मुकाबला अपने नाम किया।

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलियाई टीम ने पहली पारी में 212 रन बनाए थे। जवाब में दक्षिण अफ्रीका की पहली पारी मात्र 138 रन पर सिमट गई, जिससे ऑस्ट्रेलिया को 74 रन की अहम बढ़त मिल गई। हालांकि, ऑस्ट्रेलिया की दूसरी पारी भी लड़खड़ा गई और टीम तीसरे दिन ही 207 रन पर ऑलआउट हो गई। इस तरह दक्षिण अफ्रीका को जीत के लिए 282 रनों का लक्ष्य मिला।

लक्ष्य का पीछा करते हुए दक्षिण अफ्रीका की शुरुआत बेहद खराब रही। सलामी बल्लेबाज रेयान रिकेल्टन केवल छह रन बनाकर मिचेल स्टार्क का शिकार बने, वहीं वियान मुल्डर भी 27 रन बनाकर लौट गए। टीम जब 70 रन पर दो विकेट गंवा चुकी थी, तब मार्करम और बावुमा ने मोर्चा संभाला।

Advertisement

बावुमा ने 134 गेंदों में 66 रनों की सूझबूझ भरी पारी खेली और मार्करम के साथ साझेदारी कर ऑस्ट्रेलिया के गेंदबाज़ों को बैकफुट पर धकेल दिया। बावुमा को पैट कमिंस ने आउट किया, लेकिन तब तक टीम मजबूत स्थिति में पहुंच चुकी थी। इसके बाद ट्रिस्टन स्टब्स सिर्फ आठ रन बनाकर आउट हुए।

मार्करम ने धैर्य और आक्रामकता का बेहतरीन संतुलन दिखाते हुए 207 गेंदों में 14 चौकों की मदद से 136 रन बनाए और टीम को जीत की दहलीज तक पहुंचाया। हालांकि वह जीत का शॉट नहीं खेल सके और जोश हेजलवुड की गेंद पर आउट हो गए। अंत में डेविड बेडिंघम (21*) और काइल वेरेने (4*) ने संयम से खेलते हुए टीम को ऐतिहासिक जीत दिलाई।

ऑस्ट्रेलिया के लिए दूसरी पारी में मिचेल स्टार्क ने तीन विकेट झटके, जबकि जोश हेजलवुड और पैट कमिंस को एक-एक सफलता मिली। ऑस्ट्रेलिया की गेंदबाजी मजबूत होने के बावजूद वह अपनी पहली पारी की बढ़त को भुना नहीं सकी।

यह जीत दक्षिण अफ्रीका के क्रिकेट इतिहास में बेहद खास है क्योंकि इससे पहले उन्होंने 1998 में आईसीसी नॉकआउट ट्रॉफी (अब चैंपियंस ट्रॉफी) जीती थी। इसके बाद से टीम लगातार आईसीसी खिताब से दूर रही थी। यह पहली बार है जब दक्षिण अफ्रीका ने विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल खेला और जीता। इससे पहले न्यूजीलैंड (2021) और ऑस्ट्रेलिया (2023) इस ट्रॉफी पर कब्जा कर चुके थे।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *