सत्य के साथ • आपके साथशनिवार, 28 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
MCD recruitment 2026: संदीप कपूर नें मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा तथा शीर्ष नेतृत्व का जताया आभारYash Maheshwari controversy: खजूरी थाने में कॉमेडियन के यश माहेश्वरी के खिलाफ शिकायत दी : प्रमोद झाDelhi traffic relief: दिल्ली की सड़कों को जाम से मिलेगी राहत विकास परियोजनाओं से बदलेगी राजधानी की तस्वीर : संजय गोयलDelhi skill development center: आधुनिक कौशल विकास केंद्र खोलेगा युवाओं के लिए रोजगार के नए रास्ते : प्रवीण निमेषRinku Singh Wedding: रिंकू सिंह और सांसद प्रिया सरोज की शादी 4 दिसंबर को लखनऊ में, रिसेप्शन में 2,000 मेहमानTractor Sales: त्योहारी सीजन में ट्रैक्टरों की बंपर बिक्री, आंकड़ा 1 लाख के पारSilver Price Today: चांदी में जोरदार तेजी, MCX पर 6% अपर सर्किट के साथ 1.54 लाख रुपये के पारIndore Double Murder: 50 लाख रुपये के विवाद में डबल मर्डर, मुख्य आरोपी हर्ष दिल्ली से गिरफ्तार

मुंबई में भारी बारिश, निचले इलाकों में भरा पानी, अंधेरी सब-वे बंद, 29 जिलों में येलो अलर्ट

2 मिनट पढ़ें
मुंबई में भारी बारिश

मुंबई में भारी बारिश, निचले इलाकों में भरा पानी, अंधेरी सब-वे बंद, 29 जिलों में येलो अलर्ट

Advertisement

Mumbai News: मुंबई और उसके आस-पा के इलाके में पिछले एक घंटे से भारी बारिश जारी है. मुंबई में वज्रपात के साथ ठाणे, कल्याण डोंबिवली, पश्चिमी उपनगर, कुर्ला में  बारिश हो रही है. अचानक हुई इस बारिश से आमजन परेशान हैं. बारिश के कारण निचले इलाकों में पानी जमा होना शुरू हो गया है. अंधेरी सबवे में पानी घुस गया है जिसे अस्थायी तौर पर बंद कर दिया गया है.

महाराष्ट्र के 29 जिलों में कल यानी 11 अक्टूबर के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है. इन जिलों में भारी बारिश का अनुमान है.  मौसम विभाग की ओर से मुंबई के पूर्वी उपनगरों, नवी मुंबई और रायगढ़ जिलों में भी आगे वज्रपात के साथ बारिश का पूर्वानुमान जताया गया है. मौसम विभाग ने जानकारी दी है कि अगले दो घंटे तक तूफानी हवाओं के साथ बारिश की बौछारें देखने को मिल सकती हैं.

इन इलाकों में हो रही बारिश
मुंबई के पश्चिमी उपनगर अंधेरी, जोगेश्वरी, गोरेगांव मलाड, कांदिवली, बोरीवली, दहिसर, विलेपार्ले सांताक्रूज़, बांद्रा में इस समय भारी बारिश हो रही है. अगर ऐसी ही भारी बारिश कुछ समय तक जारी रही तो पश्चिमी उपनगरों के निचले इलाकों में पानी भरना शुरू हो जाएगा. भिवंडी शहर और तालुका में गरज और बिजली के साथ भारी बारिश हो रही है.

Advertisement

बारिश की वापसी से भिवंडी शहर और तालुका में गरज और बिजली के साथ बारिश और तूफानी हवाएं चलीं  शाम होते-होते झमाझम बारिश लौट आई, हालांकि यह बारिश लोगों को गर्मी से भी राहत देती दिख रही है.

बिजली की गड़गड़ाहट के साथ बारिश का दौर जारी
वर्षा से जुड़े वीडियो सामने आए हैं जिसमें मुंबई के एलिफिंस्टन रोड पर पानी भर गया है और लोगों को उसी पानी से  गुजरना पड़ रहा है. वडाला इलाके में भी झमाझमा बारिश हो रही है और बिजली भी चमक रही है. चुनाभट्टी इलाके का भी वीडियो आया है जहां बिजली की चमक के साथ बारिश हो रही है. इस बारिश में सबसे ज्यादा दिक्कत दोपहिया वाहन चालकों को हो रहा है.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *