सत्य के साथ • आपके साथगुरुवार, 5 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
1984 Sikh Riots: 84 के सिख दंगा पीड़ितों को न्याय दिलाने की मांग को लेकर हुआ विचार-विमर्श : निर्मल जैनFood Adulteration: मुख्यमंत्री का खुद मौके पर पहुंचना बताता है कि जनता की सेहत को लेकर कितनी गंभीर है सरकार : प्रवीण निमेषChhath Puja 2026: छठ पर्व पर साफ यमुना में स्नान करेंगे श्रद्धालु : दर्शन सिंहYamuna River Safari: यमुना क्रूज सफारी से दिल्ली-एनसीआर में पर्यटन को मिलेगा नया आयाम : डॉ. यूके चौधरीDelhi Traffic Jam: दिवाली से पहले साउथ एक्स रिंग रोड पर कई किलोमीटर लंबा जाम, विकास मार्ग पर पैदल मार्च के चलते आज ट्रैफिक डायवर्जनParvinder Singh Jhota Murder Case: झोटा हत्याकांड में पंजाब सरकार और इंसाफ कमेटी के बीच समझौता, पत्नी को 2 करोड़ मुआवजा और सरकारी नौकरी, 6 नवंबर को होगा पोस्टमार्टमSharad Pawar Health Update: शरद पवार फिर मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती, पीएम मोदी ने फोन कर पूछा हालचाल, बोले- आप आराम करिए, हम और सुप्रिया देश संभालेंगेSchool Child Death: मयूर विहार के निजी स्कूल में तीसरी कक्षा की बच्ची की अचानक मौत, CPR ट्रेनिंग और आपातकालीन चिकित्सा व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल

बगल में राइफल, सीने में इंतकाम की आग, ईरान के सुप्रीम लीडर के तेवर दे रहे खतरनाक अंजाम के संकेत

2 मिनट पढ़ें
, ईरान के सुप्रीम लीडर

बगल में राइफल, सीने में इंतकाम की आग, ईरान के सुप्रीम लीबगल में राइफल, सीने में इंतकाम की आग, ईरान के सुप्रीम लीडर के तेवर दे रहे खतरनाक अंजाम के संकेतडर के तेवर दे रहे खतरनाक अंजाम के संकेत

ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह अली खामेनेई ने हिजबुल्लाह के चीफ हसन नसरल्लाह की मौत का बदला लेने की कसम खाली है. शुक्रवार (4 अक्टूबर, 2024) को जुमे की नमाज के बाद अली खामेनेई ने इजरायल के खात्मे का ऐलान कर दिया. इस दौरान उनकी बगल में बंदूक रखी थी और भाषण में उनका ये अंदाज बता रहा था कि उनके अंदर बदले की आग धधक रही है. उन्होंने कहा कि इजरायल को हिजबुल्लाह और हमास के खिलाफ जीतने नहीं देंगे. उन्होंने दुनियाभर के मुसलमानों से एकजुट होने की अपील की है.

अली खामेनेई ने तेहरान की ग्रैंड मस्जिद में जुमे की नमाज के बाद यह तकरीर दी. उन्होंने इजरायल पर ईरान के हमले को कानूनी और वैध बताया है. उन्होंने कहा की ईरानी सैनिकों की ओर से इजरायल पर की गई कार्रवाई पूरी तरह से वैध और कानूनी है और जरूरत पड़ी तो दोबारा भी करेंगे.

खामेनेई ने फिलिस्तीन का भी जिक्र किया और कहा कि वहां दुश्मनों का कब्जा है. इजरायल ने नाजायज तरीके से वहां कब्जा किया हुआ है और फिलिस्तीन को यह हक है कि वह अपनी जमीन वापस ले. उन्होंने हमास और लेबनान के लोगों की ओर से किए गए हमलों को जायज बताया और कहा कि वो लोग अपने हक के लिए लड़ रहे हैं.

अली खामेनेई ने इजरायल को मुस्लिम देशों का दुश्मन करार देते हुए कहा कि वह उसको उसके मनसूबों में कामयाब नहीं होने देंगे और इस जंग में अरब के मुसलमानों को भी साथ आना चाहिए. उन्होंने कहा कि इजरायल सिर्फ ईरान का नहीं बल्कि फिलिस्तीन और यमन का भी दुश्मन है, जो मुसलमानों से दुश्मनी बढ़ाना चाहता है.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *